Panna News: राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक द्वारा शिविरों का निरीक्षण

राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक द्वारा शिविरों का निरीक्षण
जिले में विभिन्न महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सम्पन्न हो रहा है जिसके अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना इकाई का शिविर गोद ग्राम लक्ष्मीपुर में

Panna News: जिले में विभिन्न महाविद्यालयों की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन सम्पन्न हो रहा है जिसके अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना इकाई का शिविर गोद ग्राम लक्ष्मीपुर में, कृषि महाविद्यालय पन्ना इकाई का शिविर लक्ष्मीपुर मानस वट में, शाहनगर महाविद्यालय का शिविर ग्राम धर्मपुरा में, देेवेन्द्रनगर महाविद्यालय का ग्राम सुंदरा में तथा शासकीय महाविद्याय खोरा का धूनी आश्रम खोरा में शिविर संचालित हो रहा है। शिविरों के व्यवस्थित एवं मानकों के अनुसार आयोजन को सम्पन्न कराना हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक मनोज कुमार शुक्ल द्वारा शिविरों का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया।

दिनांक 26 मार्च 2026 को शासकीय महाविद्यालय देवेंद्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोदग्राम सुंदरा में एवं शासकीय महाविद्यालय गुनौर द्वारा गोद ग्राम सुंगरहा में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का निरीक्षण किया गया दिनांक 28 मार्च 2026 को शासकीय कन्या महाविद्यालय पन्ना द्वारा गोद ग्राम लक्ष्मीपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर एवं कृषि महाविद्यालय पन्ना द्वारा गोद ग्राम लक्ष्मीपुर की मानस वाटिका में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया गया। जिसमें शिविर में विद्यार्थियों की संख्या परियोजना कार्य, बौद्धिक चर्चा सत्र सांस्कृतिक कार्यक्रम शिविरार्थियों हेतु भोजन आदि की व्यवस्था, शिविर संबंधी विभिन्न रजिस्टर तथा शिविर के आवासीय होने संबंधी तथ्यों को देखा गया एवं कार्यक्रम अधिकारियों को शिविर संचालन व्यवस्था में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला संगठक द्वारा निरीक्षण की यह रिपोर्ट राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर को प्रेषित की जाएगी जिस पर अग्रिम कार्रवाई राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ विश्वविद्यालय द्वारा की जाएगी।


Created On :   29 March 2026 2:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story