Panna News: बुजुर्गों के शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार आयोजित

बुजुर्गों के शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सेमीनार आयोजित
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सीनियर सिटिजन होम (वृद्धाश्रम) पन्ना एवं जनसेवा फांउडेशन पुणे के संयोजन मेें वृद्धजनों के शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्या एक मुद्दा विषय पर विगत दिवस एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया।

Panna News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में सीनियर सिटिजन होम (वृद्धाश्रम) पन्ना एवं जनसेवा फांउडेशन पुणे के संयोजन मेें वृद्धजनों के शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्या एक मुद्दा विषय पर विगत दिवस एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में प्रदेश स्तर के विषय विशेषज्ञ रिसोर्स पर्सन डॉ. राहुल देशमुख ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का समन्वय किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजकुमार गौर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अतुल सेन ने विशेष रूप से उपस्थित होकर बुजुर्गों के संबध में जानकारी दी। प्रत्येक बुजुर्ग माता-पिता अपनी संतान से भरण-पोषण व स्वास्थ्य सुविधायें एवं सेवा प्राप्त करने के हकदार हैं।

अन्य रिसोर्स पर्सन मेें वृद्धाश्रम की संचालक डॉ. दुर्गा त्रिपाठी, डॉ. रितु द्विवेदी, आयुष अधिकारी, डॉ. निशा जैन पूर्व प्रचार्य, ब्राम्हाकुमारी सीता दीदी, डॉ. सुरेन्द्र सिंह मनोवैज्ञानिक, डॉ. अभिलाष पाण्डेय आर्थोपिडिक फिजियोथेरापिस्ट, महेशचन्द्र जैन, डॉ. भारती खरे, आर.डी. शुक्ला, बुद्ध सिंह ठाकुर गायत्री परिवार,ने उपस्थित होकर बुजुर्ग अवस्था में होने वाली शारीरिक व मानसिक समस्याओं पर इसके व्यवहारिक पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किये उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था नैसर्गिक अवस्था है जो प्रत्येक मनुष्य के आखिरी जीवनकाल में आती है। इस अवस्था में विभिन्न प्रकार की शरीरिक समस्यांए व मानसिक अवसाद आते हैं जिन्हेें नई पीढ़ी के साथ समन्वय करके बेहतर बनाया जा सकता है। वह अपने बुजुर्गों की सम्पूर्ण देख-रेख उनके सम्मान के साथ करें जिससे परिवार व समाज में उनका आत्मसम्मान व प्रतिष्ठा बनी रहे। कार्यक्रम में श्रीमती भूपेन्द्र खरे पूर्व प्रचार्य, सेवानिवृत्त परियोजना अधिकारी प्रभात सिंह परिहार, वीरेन्द्र सिंह पूर्व ऑडिटर, रामेश्वर खरे, स्वामी प्रसाद जडिय़ा, अनिल खरे, महेन्द्र सिंह चौहान, रामचरण अहिरवार व आश्रम के कार्यकर्ता तथा बुजुर्ग उपस्थित रहे।


Created On :   29 March 2026 2:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story