Panna News: पंझिरिया मेले में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़

पंझिरिया मेले में मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़
पन्ना जिले की तहसील अजयगढ अंतर्गत ग्राम नयागांव के समीप घनघोर जंगल में स्थित मां पंझिरिया देवी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले में गत रोज मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया।

Panna News: पन्ना जिले की तहसील अजयगढ अंतर्गत ग्राम नयागांव के समीप घनघोर जंगल में स्थित मां पंझिरिया देवी मंदिर में रामनवमी के अवसर पर लगने वाले पारंपरिक मेले में गत रोज मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिससे श्रद्धालुुओ में भगदड़ मच गई तथा दो दर्जन से अधिक लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए वहीं एक महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। प्राप्त विवरण के अनुसार गत २७ मार्च की दोपहर पंझिरिया मेले में पहुंचे श्रद्धालु माता के मंदिर पूजा अर्चना में लगे हुए थे इसी दौरान अपरान्ह ०३ बजे मधुमक्खियो ने उन पर अचानक हमला बोल दिया जिससे लोगो में भगदड़ मच गई तथा दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

नवस्ता निवासी श्रीमती सुनियाँ पति छोटेलाल कोरी उम्र ५५ वर्ष के सिर व चहेरे में सैकड़ों मधुमक्खियों ने काट लिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पडी। घायल महिला को डायल ११२ वाहन चालक शीतल बाबू सेन तथा आरक्षक गजेन्द्र सिंह द्वारा सीएचसी अजयगढ ले जाया गया जहां पर दो घंटे तक चले उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ। घायल महिला के पुत्र गोरेलाल कोरी ने बतलाया मैं अपनी एक वर्षीय बच्चे का मुंडन करवाने परिवार के लोगों के साथ पंझिरिया देवी मंदिर गया था इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोला दिया जिससे मेरे परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।


Created On :   29 March 2026 2:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story