- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- उर्वरक वितरण हेतु प्रशिक्षण...
Panna News: उर्वरक वितरण हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न, तहसीलदार ने पटवारियो को दिए निर्देश

Panna News: किसानों को कृषि कार्य हेतु जरूरत के अनुसार खादय प्रदाय करने के लिए ई-विकास प्रणाली के तहत आनलाइन जनरेट टोकन से उर्वरक वितरण व्यवस्था शासन द्वारा शुरू की गई है। शासन द्वारा बनाई गई व्यवस्था को लेकर जनपद पंचायत शाहनगर के सभाकक्ष में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें शाहनगर की तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह, रैपुरा तहसीलदार संतोष अरिया, एसडीओ कृषि विभाग सौरभ गुप्ता सहित सहकारी समितियों के समिति प्रबंधक, पंचायत सचिव, हल्का पटवारी एवं ग्राम रोजगार सहायक प्रशिक्षण शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र लोधी ने ई-टोकन प्रणाली के संबंध में बताया कि किसान मोबाइल पर एप्लीकेशन के माध्यम से उर्वरक प्राप्त करने हेतु खाद की बुकिंग कर टोकन जनरेट कर सकेगें इस पारदर्शी व्यवस्था से जहां बिचौलियों का दखल समाप्त हो गया है वहीं किसानो को वितरण केन्द्रों में लाइन में लगने सहित अन्य प्रकार की समस्या से निजात मिली है। तहसीलदार श्रीमती कोमल सिंह ने समस्त पटवारियो को निर्देश दिए कि किसानों की फार्मर आईडी दुरूस्त करायें।
Created On :   29 March 2026 2:22 PM IST













