आतंकी हमला: पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को आतंकियों ने बनाया निशाना , साजिश में शामिल सभी सात उपद्रवियों की हुई मौत

पाकिस्तान के ग्वादर पोर्ट को आतंकियों ने बनाया निशाना , साजिश में शामिल   सभी सात उपद्रवियों की हुई मौत
  • पाकिस्तान में बलूचिस्तान स्थित ग्वादर पोर्ट पर हुआ हमला
  • मुठभेड़ में सातों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया
  • जांच में जुटी पाकिस्तानी सेना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक बड़े हमले से जुड़ी खबर सामने आई है। मुस्लिम देश के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर पोर्ट पर बुधवार को आंतकियों ने बड़ा हमले को अंजाम दिया। इस दौरान, पाकिस्तानी पुलिस और सुरक्षाबलों ने हमले में शामिल सात बंदूकधारियों को ढे़र कर दिया है। ग्वादर पोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में बम धमाकों की आवाजें भी आई थी। बता दें, पाकिस्तान का ग्वादर पोर्ट चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) काफी मायने रखता है। दरअसल, इस पोर्ट में अरबों डॉलर की सड़कें और ऊर्जा से जुड़ी कई परियोजनाएं से लेस हैं। इसके अलावा ग्वादर पोर्ट राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बेल्ट एंड रोड एनिशिएटिव (बीआरआई) परियोजनाओं में शामिल हैं।

सात आतंकियों को मार गिराया

इस घटना को लेकर पाकिस्तानी मीडिया हाउस डॉन.कॉम ने ग्वादर के शीर्ष पुलिस अधिक्षक कैप्टन (सेवानिवृत्त) जोहैब मोहसिन के हवाले से खबर प्रकाशित की है। इसके मुताबिक, इस साजिश में शामिल आठ आतंकियों को जान से मार दिया गया है। हालांकि, मृतकों की गिनती संशोधित करने के बाद कुल सात आतंकियों के मरने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि इलाके में पूर्ण रूप से गोलीबारी बंद हो चुकी है। उनके अलावा मकरान डिवीजन के आयुक्त सईद अहमद उमरानी ने भी इस घटना की पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों ने ग्वादर पत्तन परिसर में प्रवेश कर गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरक्षा बलों के एक जत्थे ने आतंकियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने आतंकियों पर हमला करके उनके परिसर में घुसने की कोशिश पर पानी फेर दिया । इस मुठभेड़ के दौरान घटनास्थल के आसपास के इलाकों को चारों को सील कर दिया था।

पिछले साल नवंबर में हुआ था हमला

ग्वादर पोर्ट पर हमले को बलूचिस्तान लिबेरशन आर्मी (बीएलए) की मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया था। गौरतलब है कि, साल 2022 को नवंबर में प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को समाप्त कर लिया था। लेकिन, इसके ठीक अगले साल यानी 2023 में पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में आतंकी हमलों में तेजी से बढ़ोती हुई है। पिछले साल नवंबर में आतंकियों ने ग्वादर शहर में सुरक्षा बलों के दो वाहनों को निशाना बनाया था। इस हमले में पाकिस्तान सेना के 14 जवान मारे गए थे। बता दें, जब सैन्य वाहन तटीय जिले में जाने के लिए पसनी से ओरमारा के मार्ग से जा रहे थे। तब उन पर आतंकियो ने यह हमला किया था।

Created On :   20 March 2024 4:16 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story