आपदा: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4
  • बलूचिस्तान में मंगलवार को धरती कांपी
  • भूकंप का केंद्र क्वेटा के 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में
  • पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए है,मंगलवार को धरती कांपी। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। हालफिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप का केंद्र क्वेटा के 150 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 35 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। था। भूकंप के झटके राजधानी क्वेटा, नोशकी, चागी, चमन, किला अब्दुल्ला, दलबदीन, पिशिन और प्रांत के कुछ अन्य इलाकों में महसूस किए गए। पाकिस्तान मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि भूकंप के झटके पाकिस्तान-ईरान सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए। बलूचिस्तान प्रांत में पहले भी कई भूकंप आ चुके है, जिनसे भारी नुकसान हुआ।

बलूचिस्तान के हरनाई क्षेत्र में अक्टूबर 2021 में आए भूकंप में 40 लोगों की मौत हो गई थी और 300 अन्य घायल हुए थे। सितंबर 2013 में 7.8 तीव्रता के भूकंप से 348 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अवारान और केच जिलों में 300,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे। इसके दो दिन बाद 6.8 तीव्रता का एक और शक्तिशाली भूकंप अवारान जिले और अन्य क्षेत्रों में आया था, जिसमें सात लोग मारे गए थे और कई घायल हो गए थे।

Created On :   19 March 2024 4:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story