होम डेकोरेशन आइडिया: होली पर घर को बनाएं कलरफुल और यूनिक, ऐसे करें पूरे घर की सजावट

होली पर घर को बनाएं कलरफुल और यूनिक, ऐसे करें पूरे घर की सजावट
  • होली पर घर को बनाएं कलरफुल
  • यहां से लें होम डेकोरेशन आइडिया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। परिवार और दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेट करना सभी को अच्छा लगता है। स्वादिष्ट पकवानों से लेकर रंगों के खेल, हंसी-ठिठोली और बच्चों की धमाचौकड़ी से पूरा दिन गूंज उठता है। होली आने में अब कुछ ही दिन बाकि है तो निश्चित ही आपने भी इस खास त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ रंग, गुलाल और पिचकारियों की व्यवस्था में लोग काफी पहले से जुट जाते हैं। होली के दिन बहुत सारे लोग घर पर त्योहार की शुभकामनाएं देने आते हैं। ऐसे में हर कोई अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ डेकोरेशन आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप अपने घर की सजावट कर सकते हैं।

दीवारों को फूल से सजाएं

घर को होली के लिए सजाना है तो उसे कलरफुल बनाने के सारे तरीके अपनाए। दीवारों को सजाने के लिए चटक रंग के फूलों का इस्तेमाल करें। गेंदा के फूलों की लड़ियां सबसे कॉमन है। खूबसूरत दिखने के साथ ये बजट फ्रेंडली भी रहेंगे।

रंग-बिरंगे पर्दे

घर के पूरे लुक को आप सिर्फ नए पर्दे, बेडशीट, सोफा और कुशन कवर के साथ बदल सकते हैं। ये सेंटर प्वाइंट की तरह होता है जहां सबका ध्यान जाता है। कलरफुल पर्दे, बेडशीट और कुशन कवर के साथ आपका घर होली रेडी दिखेगा।

फर्श को न छोड़ें खाली

अक्सर हम फर्श को डेकोरेशन से बाहर ही रखते हैं। लेकिन, इस होली आप फर्श को डेकोरेट करना बिल्कुल न भूलें। फर्श के लिए कलरफुल मैट्स का चुनाव करें। खूबसूरत दिखने के साथ ये मैट रंग और गुलाल से भी टाइल्स को बचाएगी।

रंगोली है जरूरी

किसी भी त्योहार में घर की सजावट रंगोली के बिना अधूरी है खासतौर पर होली और दीवाली। डेकोरेशन के अलावा धार्मिक दृष्टि से भी रंगोली महत्वपूर्ण है। हमारी परंपरा में रंगोली को शुभ और मंगलकारी माना जाता है।

Created On :   16 March 2024 1:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story