चंपई सरकार: झारखंड में आज शाम 4 बजे कैबिनेट विस्तार, दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा

झारखंड में आज शाम 4 बजे कैबिनेट विस्तार, दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा
  • झारखंड में कैबिनेट विस्तार आज
  • बिहार मॉडल अपनाने की संभावना
  • दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, रांची। जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लिया था। चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली नई सरकार का आज कैबिनेट विस्तार होने विस्तार होने जा रहा है। आपको बात दें कि झारखंड कैबिनेट में 12 मंत्री हो सकते हैं जबकि अब तक मंत्रिमंडल में केवल 11 विधायकों को जगह दी गई थी। आज शाम 4 बजे 12 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बीच दो मंत्रियों को डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज है।

दो डिप्टी सीएम

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ झारखंड में भी बिहार वाला फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। झारखंड में भी दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन और कांग्रेस के सीएलपी आलमगीर आलम को आज डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ दिलाई जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट में परिचित चेहरों को विशेष तरजीह दी जाएगी और ज्यादा फेरबदल नहीं किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी या गठबंधन में किसी भी तरह के असंतोष से बचने की पूरी कोशिश की जाएगी।

संभावित मंत्रियों के नाम गोपनीय

कैबिनेट में शामिल होने जा रहे मंत्रियों के नामों को पूरी तरह से गोपनीय रखा जा रहा है। मंत्रियों के नाम अंतिम समय तक गोपनीय ही रहेंगे, कैबिनेट में शामिल होने जा रहे मंत्रियों के नाम की सूची सीधे राजभवन भेजी जाएगी। चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार में 12वें मंत्री का पद कांग्रेस के खाते में जाएगी।

आपको बता दें कि हेमंत सोरेन कैबिनेट में रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, चंपाई सोरेन, जोबा मांझी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, सत्यानंद भोक्ता और बेबी देवी बतौर मंत्री शामिल थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि नए कैबिनेट में किन मंत्रियों की दोबारा एंट्री होती है और किन्हें इस लिस्ट से बाहर किया जाएगा।

Created On :   16 Feb 2024 6:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story