लोकसभा चुनाव 2024: बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कैमूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ साझा करेंगे मंच

बिहार के सासाराम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव,   कैमूर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ साझा करेंगे मंच
  • तेजस्वी से चलाई जीप
  • बगल में बैठे राहुल गांधी
  • राहुल -तेजस्वी एक सभा को करेंगे संबोधित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार के सासाराम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव यात्रा में शामिल हुए। आज शाम यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। सासाराम में यात्रा के दौरान रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। तेजस्वी ने राहुल का बगल में बिठाकर जीप चलाई। नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी साथ दिखे है। खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव कैमूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे।

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, 'आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है, राहुल गांधी आज रोहतास में किसान नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। आज दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी यादव और राहुल गांधी कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे और शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

किसानों द्वारा भारत बंद के आह्वान पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने एएनआई से कहा, "हमने इसका समर्थन किया है, न केवल किसान, बल्कि श्रमिकों की मांगों का भी हम समर्थन करते हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा मोदी सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है वह अफसोसजनक है। मोदी सरकार की विशेषता यह है कि वे चंदादाताओं को सम्मान और अन्नदाताओं का अपमान करती है।

Created On :   16 Feb 2024 5:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story