अजब गजब: न खाना, न पानी... फिर भी 16 साल से जिंदा है ये महिला, जानिए क्या है दावा

न खाना, न पानी... फिर भी 16 साल से जिंदा है ये महिला, जानिए क्या है दावा
दुनिया में कई लोग उपवास रखते हैं। इस उपवास को रखने के पीछे लोगों की अलग-अलग वजह होती है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोग उपवास रखते हैं। इस उपवास को रखने के पीछे लोगों की अलग-अलग वजह होती है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति यह बोले की वह पिछले 16 सालों से बिना खाने और पानी के जीवित है। तो यह सुनने के बाद इस पर यकिन कर पाना काफी मुश्किल होगा। हाल ही में एथियोपिया के एक गाँव में रहने वाली महिला मुलुवरेक अंबाव ने लोगों से ऐसा ही एक चौंका वाला खुलासा किया है। जब उन्होंने दावा किया कि वह पिछले 16 सालों से खाना-पीना नहीं खा रही है। तो उनके इस अजीबोगरीब दावे ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस पर यकीन क्योंकि यह संभव नहीं लगता।

यह है वजह

अंबाव ने अपने अनुभव के बारे में बताते हुए कहा कि वह ध्यान और मेडिटेशन के माध्यम से अपनी जरूरतों को पूरा करती हैं। इस पर डॉक्टर्स भी हैरान हैं क्योंकि उन्होंने इस अद्भुत दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक या तकनीकि स्थापना नहीं की है। उनकी आत्मा की ऊर्जा उन्हें खाने-पीने की जरूरत महसूस नहीं होने देती हैं। यह भी पढ़े -दुनिया की इन रहस्यमयी और डरावनी जगहों पर जाना मतलब मौत को दावत देना, भारत की दो जगह भी शामिल।

भूखे रहने की कला है लोगों की सोच से परे

इस घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। महिला के इस दावे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर कैसे मनुष्य की आत्मा की ऊर्जा और शरीर के संबंध कितना गहरा हो सकता है? यह भी दिखाता है कि हमारी आध्यात्मिक शक्तियां और योग्यताएं कितनी असीमित हो सकती हैं। यह कहानी हमे इस बात की सीख देती है कि हमे अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को समझने की आवश्यकता है। जिससे हम सही तरह से अपनी योग्यताओं का सही उपयोग कर सकें।

Created On :   18 July 2026 2:04 AM IST

Tags

Next Story