अजब-गजब : सेहत बनाने के लिए खून का सेवन करते हैं इस जनजाति के लोग, सबसे मोटे आदमी को माना जाता है हीरो

Manuj Bhardwaj
Update: 2023-05-30 14:57 GMT

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस दुनिया में अलग- अलग प्रकार की जनजाती मौजूद है, जिन्हें अपनी अनोखी जीवनशैली के लिए पहचाना जाता है। इन लोगों की जनजाती में अनोखी परंपराए है जो इन्हें दुनिया से अलग हटकर पहचान देती हैं। पूरी दुनिया से अलग रहने के बाद भी वे अपनी परंपराओं से कभी समझौता नहीं करते। आज हम आपको बताने वाले हैं ऐसी ही एक विचित्र जनजाती के बारें में जो मोटे होने के लिए खून और दूध पीते है। जो भी सबसे मोटा व्यक्ति होता है उसे वहां का मुखिया माना जाता है। जिसके लिए वहा के आदिवासी लोग एक प्रतियोगिता का आयोजन करते है।

आखिर कौन सी है यह जनजाती

इस अनोखी जनजाती का नाम है बोदी जनजाती, जो इथियोपिया में पाए जाते हैं। यहां के ज्यादातर लोग मोटे होते हैं। मोटापे को यहां के लोग हैल्दी शरीर मानते है और इसलिए वे अपना मुखिया चुनने के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन करते है, जिसमें वे प्रतियोगियो को खून पिलाते हैं।

किस प्रकार की होती है प्रतियोगिता

इथियोपिया में यह मुखिया चुनने की प्रतियोगिता पूरे छह महीने तक चलती है। इस प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित लोग ही हिस्सा लेते है, सभी प्रतियोगियों की खूब खातिरदारी होती है। उन्हें पूरे छह महीने तक एक ही कमरे में रखा जाता है, अलग- अलग प्रकार के भोजन दिए जाते है और इसी के साथ उन्हें किसी भी जानवर के खून में दूध मिलाकर पिलाया जाता है। जिससे वह कम समय में ज्यादा से ज्याद मोटे हो सकें।

प्रतियोगिता के बाद सामान्य हो जाता है जीवन

इस अनोखी प्रतियोगिता के बाद वहां के लोग इतने मोटे हो जाते है की उनका चलना फिरना मुश्किल हो जाता है। इसलिए वे प्रतियोगिता के बाद सामान्य जीवनशैली अपनाते है, इस प्रतियोगिता के आखिरी दिन एक पशु की बली दी जाती है। और वहीं पर इस प्रतियोगिता का समापन हो जाता है।

Tags:    

Similar News