आंख पर पट्टी बांधकर बनाईं रिकॉर्ड 9,999 गणेश प्रतिमाएं

आंख पर पट्टी बांधकर बनाईं रिकॉर्ड 9,999 गणेश प्रतिमाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2017-08-20 05:25 GMT
आंख पर पट्टी बांधकर बनाईं रिकॉर्ड 9,999 गणेश प्रतिमाएं

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर है। हर ओर इसका अलग ही माहौल देखने मिलता है। दस दिवसीय इस उत्सव को इस वर्ष 11 दिन तक मनाया जाएगा। देश-विदेश में गणपत्ति बप्पा के भक्तों को भी निराले रंगों में देखने मिलता है। इस अवसर पर हम आपको एक ऐसी भक्त से मिलाने जा रहे हैं, जो आंख पर पट्टी बांधकर गणेश प्रतिमाएं बनाते है। वह भी 17 सालों से। ये महिला अब तक 3 लाख से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं बना चुकी हैं, जिनमें करीब एक हजार आंख पर पट्टी बांधकर बनायीं है। 

सिर्फ तीन मिनट

अब तक कई रिकाॅर्ड अपने नाम कर चुकी इस महिला का नाम रमा है, जो कि एक हाउस वाइफ हैं, इनकी खासियत सिर्फ आंख पर पट्टी बांधकर मूर्तियां बनाना नही है, बल्कि ये सिर्फ तीन मिनट में गणेश की सबसे छोटी प्रतिमा बनाने का रिकाॅर्ड भी कायम कर चुकी है। 

अमेरिका का मशहूर शो

सिर्फ 99 दिनों में आंख पर पट्टी बांध गणेश की रिकॉर्ड 9,999 प्रतिमाएं बनाने के कारण वह शो में नजर आईं थीं। अजब-गजब कारनामों को दिखाने वाले अमेरिका के मशहूर शो रिप्‍लीज बिलीव इट ऑर नॉट के पैनल में भी आईं थीं। इस अनोखी प्रतिभा के लिए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। 

मोदी को दी थी भेंट

रमा ने 2004 में गुजरात के भावनगर में आंखों पर पट्टी बांधकर एक गणेश प्रतिमा बनाई थी। इसे उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और भारत देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया था। इस काम में पूरा परिवार उनकी मदद करता है। 

Similar News