500 साल बाद भी शरीर मिला खून, बालों में जुएं भी

500 साल बाद भी शरीर मिला खून, बालों में जुएं भी

Bhaskar Hindi
Update: 2019-04-17 11:20 GMT
500 साल बाद भी शरीर मिला खून, बालों में जुएं भी
हाईलाइट
  • 500 साल पुरानी ममी की खोज
  • बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे
  • शव के खून में मिले टीबी के बैक्टीरिया

डिजिटल डेस्क। यह दुनिया कई रहस्यों से भरी और बड़ी ही रोचक है। जिसके बारे में जानने की हर व्यक्ति के मन में लालसा होती है। कुछ तथ्य तो ऐसे होते हैं जो सबको हैरान कर देते हैं। ऐसे ही हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है जिसमें पता चला है कि साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से 15 वर्षीय एक लड़की का शव मिला था। शव मिलने के बाद दावा किया गया था कि वो लड़की ज्वालामुखी के उस ढेर में 500 सालों से दफन थी।

दरअसल वैज्ञानिकों ने जब उस लड़की का शव वहां से निकाला तो उसको देखकर लग रहा था कि उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई है। तापमान काफी कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन सब सामान्य थे। आपको बता दें कि उसकी बॉडी के साथ सोने और चांदी के अलावा कई कीमती कपड़े भी मिले थे। लेकिन बावजूद इसके सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि जब उस लड़की के शरीर की जांच हुई तो उसके अंदर से खून मिला। सिर्फ इतना ही नहीं खून में टीबी के बैक्टीरिया भी पाए गए थे। इसके बाद इस बात की जांच शुरू की गई कि आखिर 500 साल बाद भी शरीर में टीबी के बैक्टीरिया कैसे जिंदा रह सकते हैं।
शोधकर्ताओं के अनुसार इससे पहले किसी भी ममी में इस तरह के बैक्टीरिया नहीं पाए गए थे। उस लड़की की बॉडी सालों बाद भी इतनी अच्छी स्थिति में थी कि उसके बालों में जूएं तक मौजूद थे। यह ममी कई राज खोल सकती है।

फिलहाल उसके खून की जांच की जा रही है ताकि ये पता लगाया जा सके कि खून में टीबी के बैक्टीरिया कैसे मौजूद हैं। डॉक्टरों का मानना है कि शायद उस लड़की के खून से कई बीमारियों का इलाज ढूंढने में सफलता हासिल हो सके।

Tags:    

Similar News