ये दूल्हा अनोखे अंदाज में घर लेकर आया अपनी दुल्हन, VIDEO VIRAL

ये दूल्हा अनोखे अंदाज में घर लेकर आया अपनी दुल्हन, VIDEO VIRAL

Bhaskar Hindi
Update: 2018-06-25 07:55 GMT

डिजिटल डेस्क, कर्नाटक। आमतौर पर आपने नई दुल्हन की विदाई फूलों से सजी हुई कार या डोली में देखी होगी। क्या आपने कभी देखा है कि दुल्हन की विदाई जेसीबी में हो रही हो? नहीं देखा होगा। ऐसा ही मामला सामने आया है कर्नाटक के पुत्तूर से। जहां पर एक दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को जेसीबी में बैठाकर घर लाया। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग रह गया। दुल्हन को विदा कर लाने का ये तरीका पहले कभी किसी ने नहीं देखा था। जिसने भी यह नजारा देखा उसने इसे अपने कैमरे में कैप्चर कर लिया और बस फिर क्या था, दुल्हन की ये अनोखी विदाई हो गई सोशल मीडिया पर वायरल।

शादी को खास बनाना चाहते थे चेतन 

जिस दूल्हे ने ये कारनामा किया है उसका नाम चेतन है। चेतन खुद जेसीबी मशीन चलाते है। चेतन हमेशा से ही अपनी शादी में कुछ अलग करना चाहते थे। उनकी इसी चाहत ने उन्हें सबसे अलग बना दिया और सोशल मीडिया पर उन्हें फेमस कर दिया। चेतन ने अपने दोस्तों से कहा था कि शादी होने के बाद उसके दोस्त जोसीबी तैयार रखें। शादी की सारी रस्में होने के बाद दूल्हा जब दुल्हन को लेकर बाहर निकला तो फूलों से सजी जेसीबी उनका इंतजार कर रही थी। जिसे देखकर दुल्हन खुद भी दंग रह गई।

दुल्हन को कराई जेसीबी की सवारी 

चेतन ने कुछ दूर तक तो जेसीबी खुद चलाई। फिर बाद में अपने दोस्त को चलाने के लिए दे दी और अपनी दुल्हन ममता के साथ जेसीबी मशीन के बकेट पर अनोखे तरीके से बैठकर घर पहुंचा। 

Similar News