यहां लड़कियों को किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

यहां लड़कियों को किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-09-11 09:29 GMT
यहां लड़कियों को किया जाता है जबरन प्रेग्नेंट, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप

डिजिटल डेस्क । आपने दुनिया में कई अजब गजब किस्से सुनें होगें, जिसमें कुछ तो इतने हैरान करने वाले होगें जिन पर यकीन भी करना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। आज भी दुनिया में कुछ देश ऐसे हैं जहां मानव अधिकार हैं तो लेकिन कोई उन्हें मानता नहीं है। लोग अपना दबदबा बनाने या पैसा कमाने के लिए सारी  हदें पार कर देते हैं। दरअसल पैसा और रुतबा ऐसी चीज है जो किसी भी इंसान को निर्दयी बना देता है। वहीं जहां एक तरफ लोग चांद पर जा रहे है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को जमीन ही नर्क से बदतर जिंदगी दे रही है। आज हम आपको ऐसे ही एक किस्से से रूबरू करवा रहें हैं, जो बेहद ही अजीब होने के साथ-साथ घिनौना भी है, लेकिन है सच्चाई। दरअसल नाइजीरिया में कुछ जगह पॉल्ट्री फॉर्म की तरह ही बेबी फार्मिंग के काम को अंजाम दिया जा रहा है और ये सब होता है सिर्फ पैसों के लिए।

 

दरसअल नाईजीरिया दुनिया के बेहद गरीब देशों में से एक हैं। जहां हर चीज ऊंचे से ऊंचे दामों में बिकती है। यहां की जमीन में खेती करना बहुत मुश्किल है। इसलिए शायद लोगों ने पैसे कमाने के अजीब तरीके ढूंढ लिए हैं। इन तरीकों में एक है बेबी फार्मिंग, जो कि बदनाम है लेकिन यहां के लोग पेट भरने के लिए इसे भी करते है।

 

आपको बता दें कि अफ्रीका महाद्वीप में अत्यधिक गरीबी होने की वजह से अन्य देशों की कुरीतियों की तरह ही नाईजीरिया में बेबी फार्मिंग जैसे बेहद ही घिनौने काम वाला कारोबार जोर पकड़ रहा है। इस कारोबार में पॉल्ट्री फॉर्म की मुर्गियों की तरह 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरन प्रेग्नेंट कर बच्चे पैदा किये जाते हैं। जिसके बाद उन बच्चों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते।

 

यही नही, बेबी फार्मिंग के दौरान प्रेग्नेंट लड़कियों को कड़ी निगरानी और बंदूको के साये में रखा जाता है। इस पूरे घटनाक्रम को देश में मौजूद अनाथालय और अस्पताल ही चोरी-छिप अंजाम देते हैं। हालाँकि कि नाइजीरिया में अबॉर्शन कराना गैरकानूनी है। इसलिए ये लड़कियां एबॉर्शन भी नहीं करा सकती। इसी का फायदा उठा कर बेबी फार्मिंग का काम किया जाता है। 

Similar News