अपने जन्म के तीन दिन बाद खुद दूध देने लगा बकरी का बच्चा

अपने जन्म के तीन दिन बाद खुद दूध देने लगा बकरी का बच्चा

Bhaskar Hindi
Update: 2017-10-28 07:09 GMT
अपने जन्म के तीन दिन बाद खुद दूध देने लगा बकरी का बच्चा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चा पैदा होने के बाद आमतौर पर बकरी दूध देती है, लेकिन एक अनोखा ही मामला सामने आया है, जिसमें बकरी का बच्चा अपने जन्म के तीन दिन बाद से ही दूध दे रहा है। पहले तो इस बकरी के मालिक को खुद उस बकरी के बच्चे को लेकर हैरानी हुई थी। इसकी खबर जैसे ही फैली लोग इस बच्चे को देखने के लिए आने लगे। 

 

अब हुआ 16 दिन का 

दअरसल, राजस्थान के बारां जिले के छीपाबड़ौदा तहसील में ये मामला सामने आया है। इस क्षेत्र के गुंदलाई में एक बकरी ने जिस बच्चे को जन्म दिया वह तीन दिनों बाद बजाए मां का दूध पीने के खुद ही दूध देने लगा। वेटरनरी डाॅक्टर्स भी इस बात पर हैरान है। अब ये बच्चा 16 दिन का हो चुका है। 

 

पहली बार देखा तो रह गया हैरान

यह बकरी का बच्चा गुंदलाई निवासी राजमल मीणा का बताया जा रहा है। उनके अनुसार पहली बार देखा तो वह आम बकरी के बच्चों से कुछ अलग दिखाई दिया। उसका शारीरिक आकार भी पूरी तरह विकसित बकरियों की तरह ही था। इस पर जांच करने के लिए उसका दूध निकाला। जिसके बाद वे खुद आश्चर्य में पड़ गए। 

 

रेयर है ऐसा मामला 

इस मामले में खुद वेटरनरी के विशेषज्ञ भी आश्चर्य में है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से ऐसा हो सकता है। आमतौर पर खान-पान अच्छा होने की वजह पशुओं के बच्चे भी हैल्दी पैदा होते हैं, लेकिन ये मामला रेयर बताया जा रहा है जिसमें बच्चा खुद ही दूध दे रहा है। 

Similar News