कहीं Chewing gum चबाना तो कहीं रजाई गद्दे खरीदना है गैरकानूनी, जानिए दुनिया के अजब गजब कानून

कहीं Chewing gum चबाना तो कहीं रजाई गद्दे खरीदना है गैरकानूनी, जानिए दुनिया के अजब गजब कानून

Bhaskar Hindi
Update: 2018-10-03 10:24 GMT

डिजिटल डेस्क । भारत में तरह-तरह के बैन सुनने की हमें आदत सी हो गई है। कभी पोर्न बैन, कभी मैगी बैन, कभी फिल्मों पर बैन, इतने सारे बैनों को देखकर कई बार तो इतना गुस्सा आता है कि मन होता है कि यहां से कुछ दिन के लिए बाहर किसी दूसरे देश घूम आएं। अगर आप भी किसी दूसरे देश में जाने का मन बना रहें हैं तो ये जान लें कि हो सकता है उस देश में आपके जूते तक बैन हो। आइये आज आपको दुनियाभर के उल्टे सीधे कानून के बारे में बताते हैं।

 

- अर्केंसस की राजधानी लिटिल रॉक में शाम छह बजे के बाद कुत्ते भौंक नहीं सकते, अगर कुत्ते भौंके तो मालिक को जेल हो सकती है।

 

- वाशिंगटन के बेलिंगघम में किसी महिला द्वारा नाचते समय तीन कदम पीछे लेना गैर कानूनी है।

 

- इटली के कैपरी में शोर करने वाले जूते और चप्पल बैन हैं।

 

- सिंगापुर में Chewing gum चबाना बैन है।

 

- क्या आपको पता है कि उथाह में हर किसी को कजिन से शादी कर लेने की आजादी है, लेकिन 65 साल की उम्र के बाद। माना जाता है कि उस उम्र में आपका फैसला गलत तो नहीं होगा।

 

- क्या आपको पता है कि अगर स्पेन में स्लिपर पहन कार वाहन चलाते हैं तो इसके लिए आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

 

- टेक्सास के देवोन में अर्धनग्न होकर फर्नीचर बनाना कानून के खिलाफ है और एक हमारा देश हैं जहां ज्यादातर मजदूर बनियान पर ही काम करते हैं।

 

- वेस्ट वर्जीनिया में ट्रेन में सफर के दौरान झपकी लेना गैरकानूनी है।

 

- मिशिगन में कोई भी व्यक्ति बच्चों और महिलाओं के सामने शपथ नहीं ले सकता है।

 

- Bolivia में शादी शुदा औरतों को एक ग्लास से ज्यादा वाइन पीने की इजाजत नहीं दी जाती।

 

- मिस्र में एक अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर कोई पति अपने पत्नी को किसी गैर मर्द के साथ देखता है और गुस्से में आकर उसकी हत्या कर देता है तो उस हत्या को उतना बड़ा अपराध नहीं माना जाता।

 

- माल्टा और लेबनान जैसे देशों में महिलाओं के खिलाफ अजीबों-गरीब कानून है। इस कानून के मुताबिक अगर लड़की को अगवा कर, अपहरणकर्ता उससे शादी कर लेता है तो उसका अपराध खारिज हो जाता है। हलांकि  इस तरह की शादी में शर्त ये होती है कि 5 साल से पहले तलाक नहीं ली जा सकती है।

 

- वाशिंगटन में रविवार को रजाई गद्दे नहीं खरीदे जा सकते हैं।

 

- अमेरिकी प्रांत मिसूरी में लोगों को शेविंग करने से पहले परमिट लेना जरुरी है।

 

- लोआ में 5 मिनट से ज्यादा Kiss नही कर सकते।

 

- थाईलैंड में बगैर “अंडरवियर” पहने घर से बाहर निकलना गैरकानूनी कृत्य है।

 

- जर्मनी के राजमार्ग पर गाड़ी रोकना गैरकानूनी है।

Similar News