पढ़ाई के लिए लिया लोन, फिर पार्लर और शॉपिंग पर उड़ा दिए किताबों के पैसे

अजब-गजब पढ़ाई के लिए लिया लोन, फिर पार्लर और शॉपिंग पर उड़ा दिए किताबों के पैसे

Manmohan Prajapati
Update: 2022-03-23 12:19 GMT
पढ़ाई के लिए लिया लोन, फिर पार्लर और शॉपिंग पर उड़ा दिए किताबों के पैसे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में विभिन्न तरह के लोग हैं जिनके चौका देने वाले कारनामे आये दिन सामने आते रहते हैं। हालिया वाकया ब्रिटेन का है, जहां एक 20 वर्ष की लड़की "एमी माया" ने पढ़ाई के लिए लिए गए लोन को पार्लर में खर्च कर दिया। यही नहीं उसने एज्युकेशन लोन से खूब खरीददारी भी की। अपने शौक पूरे होने के बाद उसने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की। 

एमी माया ने बताया कि उन्होंने स्टूडेंट लोन के पैसों से अपना फिलर ट्रिटमेंट कराया और शॅापिंग भी की। इतना ही नहीं उनके साथ के दोस्तों ने भी अपने लोन के पैसे घूमने और शॅापिंग करने में खर्च किये पर एमी को इस बात का कोई पछतावा नहीं है। 

ये भी पढ़ें:- जिस मूर्ति को सजावटी समझकर खरीदा, 20 साल बाद उसकी असली कीमत सामने आने पर उड़े होश

ब्रटेन की राजधानी में रहने वाली "एमी माया" ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए 12 लाख रुपए का लोन लिया था। बैंक ने लोन के पैसों को 4 भागो में बांटकर 3-3 लाख रुपय दिए थे। यानी हर चार महीने बाद एमी को 3 लाख रुपए मिला करते थे। बैंक से मिले इन पैसों से उन्होंने अपनी पढ़ाई तो पूरी नहीं की बल्कि अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए ब्यूटी प्रोडक्टस और पार्लर जाने में फूंक दिये।

24 साल की हो चुकी एमी ने लाखों रुपय खर्च कर अपना हुलिया काफी बदल लिया है पर आप को जान कर हैरानी होगी कि इतने रुपय खर्च करने के बाद भी सोशल मीडिया पर उनका मज़ाक बनाया जा रहा है और उनकी इस बेवकूफी के लिए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:- छुट्टियां मनाने गई महिला के साथ हुआ हादसा, सर्जरी के बाद 4 इंच कम हुई हाइट!

एमी को भले ही अपना लुक पसंद हो पर उनकी इस हरकत को लोग सोशल मीडिया पर ना पसंद कर रहे हैं। उनको अपमान जनक बातें बोली जा रही हैं। उनकी पुरानी फोटोज़ को नए लुक से ज्यादा अच्छा बताया जा रहा है। हालांकि उनको इन सब से कोई फर्क नहीं पढ़ रहा है। ऐसा लगता है मानो कि वो इस ट्रोलिंग का आनंद ले रही हैं।

Tags:    

Similar News