बंदर का ये कैसा शौक, काट देता है बाइक का पेट्रोल पाइप

बंदर का ये कैसा शौक, काट देता है बाइक का पेट्रोल पाइप

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-24 05:17 GMT
बंदर का ये कैसा शौक, काट देता है बाइक का पेट्रोल पाइप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बंदरों की शैतानी से शायद ही ऐसा कोई हो जो वाकिफ ना हो। बेखौफ बंदर कभी किसी नही डरते और अपनी मस्ती में ऐसे-ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिनके बारे में सोचा भी नही जा सकता। कई बार तो इनकी शैतानी जी का जंजाल बन जाती है। कभी इनके खुद के लिए तो कभी दूसरों के लिए। इन दिनों पानीपत  के इंसार बाजार में एक बंदर जोरदार सुर्खियां बटोर रहा है। अपनी एक अजीब आदत से कम वक्त में ही ये पानीपत सहित हरियाणा और दिल्ली में भी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

 

कोई नुकसान भी नही

दरअसल, फल, खाना और दूसरी चीजें छीनकर खाने वाले बंदरों में सबसे अलग ये बंदर पेट्रोल पीने का शौकीन है। इस जब भी जहां भी मौका मिलता है ये पाइप से पेट्रोल पीने लगता है। लोग देखकर हैरान रह जाते हैं। क्योंकि पेट्रोल पीने के बाद इसे कोई नुकसान भी नही होता और ये उछलते हुए दूसरे वाहन की ओर बढ़ जाता है। 

 

दांतों से पाइप को काटकर पीने लगता है पेट्रोल

पेट्रोल पीने का शौकीन ये बंदर जहां भी ऐसी बाइक खड़ी देखता है। जिसके आसपास कोई नही है फौरन ही वहां पहुंचा जाता है और दांतों से पाइप को काटकर पेट्रोल पीने लगता है। मालिक को आता देख ये तुरंत ही वहां भाग जाता है। हालांकि तब तक पेट्रोल का पाइप कट चुका होता है और पेट्रोल बंदर पी जाता है। बार बार भगाने के बाद वह फिर से आ जाता है।

 

ये लत कहां से लग गई ?

पेट्रोल में शीशा होता है तो ये किसी भी स्थिति में इसकी सेहत के लिए उर्पयुक्त नही हो सकता। हालांकि फिलहाल ये पता नही चला है कि उसे ये लत कहां से लग गई। क्योंकि इन दिनों यह बंदर सिवाए पेट्रोल के दूसरी किसी चीज को पसंद नही कर रहा है। 

Similar News