Ajab Gajab: इंडोनेशिया के जंगल में वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल

Ajab Gajab: इंडोनेशिया के जंगल में वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल

Bhaskar Hindi
Update: 2020-01-04 08:21 GMT
Ajab Gajab: इंडोनेशिया के जंगल में वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल

डिजिटल डेस्क। इंडोनेशिया के पश्चिम मध्य सुमात्रा के जंगलों में वैज्ञानिकों को दुनिया का सबसे बड़ा खिला फूल मिला है। वन्य जीव अधिकारियों के मुताबिक, इसका नाम है रेफलिसिया। यह 4 वर्ग फीट में फैला है और अब तक दर्ज रिकॉर्डेड रेफलिसिया फूलों में सबसे बड़ा है। इससे पहले 2017 में 3 फीट चौड़ा और 12 बारह किलो के फूल को देखा गया था।

यह फूल केसिरया आसमानी और सफेद रंग का होता है। नर और मादा फूलों की संरचना एक जैसी होती है। यह एक परजीवी पौधा है। इससे बहुत दुर्गंध आती है। यह फूल पांच भागों में बंटा होता है। दल चक्र के बीच में प्यालीनुमा पुष्पनाल होती है, जो आधार पर अंडाशय से जुड़ी होती है। प्यालीनुमा पुष्पनाल में मौजूद गंध कीट पतंगे को आकर्षित करती है, कीट जैसे ही फूल के संपर्क में आते हैं, गिर कर मर जाते हैं। इसी से वे इसे पॉलीनेट करने में कामयाब हो जाते हैं। इस फूल को स्थानीय लोग ‘लाशों का फूल’ भी कहते हैं। 

खत्म होने के पहले सड़ने लगता है यह फूल
इसके पौधे में कोई पत्ती और जड़ नहीं होती है। अपना पोषण दूसरे पौधों से प्राप्त करता है। यह फूल साल के कुछ महीने में ही खिलता है। फूल अक्तूबर में खिलना शुरू होते हैं और मार्च तक खिलते रहते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसकी उम्र 65 दिन होती है। खत्म होने के एक हफ्ते पहले से इसमें से बदबू आना शुरू हो जाती है। बाद में यह काला पड़ खत्म हो जाता है।

Tags:    

Similar News