इस शख्स ने 5 करोड़ की लॉटरी का कुछ यूं किया उपयोग, हर कोई हुआ हैरान

अजब- गजब इस शख्स ने 5 करोड़ की लॉटरी का कुछ यूं किया उपयोग, हर कोई हुआ हैरान

Manmohan Prajapati
Update: 2021-09-29 11:57 GMT
इस शख्स ने 5 करोड़ की लॉटरी का कुछ यूं किया उपयोग, हर कोई हुआ हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिना मेहनत के जेकपॉट पाने की चाहत हर किसी की होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यदि आप रातों-रात करोड़पति बन जाएं तो आप क्या करेंगे? शायद आप इन पैसों का उपयोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए करेंगे। लेकिन हाल ही में एक शख्स ने लॉटरी में निकले करीब 5 करोड़ रुपए का जो उपयोग किया उसने सभी को हैरान कर दिया। 

यहां हम बात कर रहे हैं, ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले पीटर चार्लटन की, जिन्होंने टैट्स लोट्टो लॉटरी की 5 लाख पाउंड यानी करीब 5 करोड़ रुपए की लॉटरी जीति। इसके बाद उन्होंने इस पैसे को जिस तरह खर्च किया, वह मिशाल बन गया। 

इस कुर्सी पर बैठने वाला कोई जिंदा नहीं बचा, जानिए शापित चेयर की अनोखी कहानी

दरअसल, पीटर ने लॉटरी का एक भी पैसा खुद पर खर्च नहीं किया, बल्कि पीटर ने इन पैसोंं को जरुरतमंद लोगों को दान करने का निर्णय लिया। पीटर ने कहा कि वह यह रकम रखने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे, तो उन्होंने सोचा कि पैसे को जरुरतमंदो को दान कर दिया जाए। उन्होंने सारे पैसे "आर्थिक और भावनात्मक रूप से संघर्ष करने वाले लोगों" को दे दिए। 

पीटर के अनुसार, लोगों को पता चलता कि पीटर ने लॉटरी जीती है उससे पहले ही उसने पैसों को लोगों को देने की पेशकश शुरु कर दी थी। वह पैसों से छुटकारा पाना चाहते थे और साथ ही उन्हें जरुरतमंदो की मदद करने में आनंद आता था। 

पीटर के अनुसार, शुरुवात में उन्होंने पैसे दोस्तों और परिवार के सदस्यों को दिए। इसके बाद उन्होंने अजनबियों को पैसे बांटने की पहल की। उन्होंने जीत के पैसे देने के लिए अपने कुछ फोलॉवर को फे़सबुक के माध्यम से मैसेज किए। पहले लोगों ने पीटर के मेसेज को फ्रोड समझा। उन्हें लगा अकाउंट डिटेल देने से उनके अकाउंट से पैसे चले जाएंगे। इसके बाद पीटर ने अपने प्रयास को बढ़ाते हु्ए लोगों की खरीदी का भुगतान करना शुरु किया। इस तरह उन्होंने कई जरुरतमंदों की मदद की। इसके बाद वह अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ गए। 

भारत के ऐसे रेलवे स्टेशन जिनका कोई नाम ही नहीं, जानिए इनके बारे में

पीटर चार्लटन ने 7न्यूज यूट्यूब चैनल के "माई बिग स्टोरी" नामक सीरीज में बात करते हुए यह खुलासा किया कि उन्होंने अपने दिवंगत अंकल चार्ली की याद में तीन टिकट खरीदे थे। अंकल का कुछ समय पहले निधन हो गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वे "लोगों के यह सोचने से पहले कि वे सोने की खान पर बैठै हैं, वे सारे पैसे लोगों को दे देना चाहते थे। 

Tags:    

Similar News