60 साल की मां ने अपनी बेटी की जिद पर क्रिसमस पर बनाया अजीबो -गरीब केक, देख कर दंग रह गई बेटी

अजब- गजब 60 साल की मां ने अपनी बेटी की जिद पर क्रिसमस पर बनाया अजीबो -गरीब केक, देख कर दंग रह गई बेटी

Manmohan Prajapati
Update: 2021-12-25 10:30 GMT
60 साल की मां ने अपनी बेटी की जिद पर क्रिसमस पर बनाया अजीबो -गरीब केक, देख कर दंग रह गई बेटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज ईसाई धर्म का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा त्यौहार क्रिसमस है। सभी लोग क्रिसमस की बधाई एक दूसरे को दे रहे हैं। इसी बीच इंग्लैंड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपनी बेटी की जिद पर एक ऐसा केक बनाया जिसे देख हर कोई दंग रह गया। सोशल मीडिया पर यह जमकर वायरल हो रहा है जहां कुछ लोग इसे फनी बता रहे हैं तो वहीं कुक लोग इसकी जम कर आलोचना भी कर रहे हैं। 

ईस्ट लंदन की रहने वाली 30 साल की डेन हुसेन ने इस केक को बनाया। लेकिन बनाये हुए केक की फोटो अपनी बेटी को भेजी तो केक देखकर डेन के होश उड़ गये। जैकी ने केक पर सैंटा बनाये थे मगर वो नॉर्मल सैंटा नहीं थे। 

जानिए दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस से जुड़ी अजीबो- गरीब परंपराएं और रीति रिवाज 

बेटी ने अपनी मां जैकी से क्रिसमस पर केक बनाने की जिद की। डेन की मां की उम्र 60 साल है। डेन की मां को केक बनाने का बेहद शौक था लेकिन उन्होंने केक बनाना छोड़ दिया था। लेकिन अपनी बेटी के अनुरोध पर उन्होंने केक बनाया तो जैकी ने केक के ऊपर शराब के नशे में धुत एक सैंटा क्लौज को बनाया जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो ज्यादा शराब पीकर केक के ऊपर लेटे हुए हैं।

उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि महिला ने सैंटा क्लॉज को पैंट ही नहीं पहनाई।उसने सैंटा के प्राइवेट पार्ट्स को भी केक पर डिजाइन किया जिसे जब उनकी बेटी ने देखा तो वो दंग रह गई और हंसने लगी। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक पर फोटो पोस्ट करने के बाद कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी जिसमें से अधिकतर लोगों ने तो इसे हल्के मूड में लिया मगर कुछ लोग महिला की आलोचना करने लगे।

रिपोर्ट के अनुसार महिला ने कहा कि केक बनाना उसका शौक है मगर काफी वक्त से बढ़ती उम्र के कारण उसने केक बनाना छोड़ था। ऐसे में जब उसकी बेटी ने उससे एक अच्छा केक बनाने की काफी जिद की तो उसने तय किया कि वो आखिरी केक बनाएगी जो बेहद फनी होगा। 

जानिए दुनिया के सबसे महंगे मसाले का नाम, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान 

जैकी ने सोचा था कि वो केक पर शराब के नशे में धुत लेटे हुए सैंटा को बनाएगी लेकिन केक बनाते वक्त उसे ध्यान आया कि उसके पास लाल रंग खत्म हो गया है। इसलिए उसने सैंटा का टॉप तो आसानी से बना दिया मगर पैंट नहीं बना पाई। जब पैंट बनाने में वो नाकाम रही तो उसने सैंटा के प्राइवेट पार्ट को भी बनाने का प्लान बनाया जिससे केक फनी के साथ-साथ विवादित भी बन गया।

Tags:    

Similar News