जानिए दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस से जुड़ी अजीबो- गरीब परंपराएं और रीति रिवाज 

Ajab- Gajab: Know strange traditions related to Christmas in different countries of the world
जानिए दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस से जुड़ी अजीबो- गरीब परंपराएं और रीति रिवाज 
अजब- गजब जानिए दुनिया के विभिन्न देशों में क्रिसमस से जुड़ी अजीबो- गरीब परंपराएं और रीति रिवाज 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्रिसमस का त्यौहार पूरी दुनिया में बड़ी ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस त्यौहार के आने में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। वैसे तो किसी भी त्यौहार को मनाने के पीछे बहुत सारी पौरीणिक कथाएं और अलग -अलग रीति रिवाज और परंपराएं हैं। जिनमें से कुछ परपराएं बहुत ही अजीबो गरीब होती जिन्हें सुनकर हमें भी हैरानी होती है।

क्रिसमस के त्यौहार से जुड़ी भी कुछ मान्यताएं हैं। तो चलिए आप को बताते है क्रिसमस से जुड़े दुनिया भर के कई सारे रीति रीवाज जिनमें से कुछ काफी अजीब है, कुछ मजेदार और कुछ हैरान कर देने वाले...

आस्ट्रिया 
आस्ट्रिया में क्रिसमस के एक दिन पहले शैतान की वेशभूषा में सजे पुरुष सड़कों पर धूमते हैं। कहा जाता है कि शैतान जैसे दिखने वाले इंसान क्रैम्पस हैं जो क्रिसमस से पहले बुरे बच्चों को सजा देता है। क्रैम्पस ऑस्ट्रिया में सेंट निकोलस का एक दुष्‍ट दुश्‍मन है वह सेंट निक के अच्छे स्‍वभाव का ही उलट एक बुरा राक्षस है। वह बुरे बच्चों का अपहरण करने और उन्हें नरक में ले जाने के लिए जंजीर और टोकरी लेकर चलते हैं। वैसे यह बच्चों को सड़कों से दूर रखने का एक तरीका है।

स्पेन 
स्पेन के कैटालोनिया में एक खास रिवाज है कि, लकड़ी के एक लट्ठे को आधा कंबल से ढक दिया जाता है और बाहर बचे हिस्से पर आंख, नाक और चहरा बना दिया जाता है। इसका क्रिसमस के पहले बहुत अच्छे से ध्यान रखा जाता है। इससे अच्छे से खाना खिलाया जाता है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इसे क्रिसमस की शाम को डंडे से पीटा जाता है ताकि जो भी उसने खाया है वो शौच के रास्ते बाहर निकल जाए। इसके बाद बच्चे कंबल हटा कर अपने गिफ्ट ले लेते है। माना जाता है कि माता- पिता अपने बच्चों के लिए कंबल के नीचे गिफ्टस छुपा देते हैं। 

यूक्रेन
यूक्रेन में भी एक अजीबो गरीब परंपरा है यहां क्रिसमस पर घरों पर मकड़ी के जाले जैसी सजावट की जाती है। पुरानी कथाओं के अनुसार कहा जाता है कि एक गरीब विधवा के पास अपने बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजाने के पैसे नहीं थे। ऐसे में घर की मकड़ियों को परिवार पर दया आई और उन्होंने पूरे पेड़ पर सुंदर जाले बिखेर दिये। जिसे बच्चों ने क्रिसमस की सुबह देखा और खुश हो उठे। यूक्रेनी संस्कृति में मकड़ियों के जाले को भाग्यशाली भी माना जाता है। 

पुर्तगाल 
पुर्तगाल में लोग क्रिसमस पर खाना खाने के बाद विभिन्न प्रकार की एक्स्ट्रा प्लेटों में खाना लगाते हैं। वहां मान्यता है कि उनके मरे हुए पर प्रियजन भी इस दिन उनके साथ खाना खाते हैं। यह परंपरा अजीब होने के साथ- साथ डरावनी भी हैं। 

चेक गणराज्य 
चेक गणराज्य में एक अनोखी प्रथा है। जिसमें क्रिसमस के दिन कुंवारी लड़कियां दरवाजे पर पीठ लगाकर खड़ी होती हैं और अपने जूते में से एक को अपने कंधे पर उछालती हैं। यदि यह दरवाजे के सामने पंजे की तरफ गिरता है, तो इसका मतलब है किउनकी शादी एक साल के भीतर हो जाएगी। यदि यह दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ गिरता है, तो इसका अर्थ है कि उन्‍हें शादी के लिए एक साल और इंतजार करना होगा।

नॉर्वे
नॉर्वे क्रिसमस के दिन सभी लोगस अपने घर की झाडू छुपा कर रखते हैं। कहा जाता है कि  क्रिसमस की शाम शैतान जादूगरनियां अपनी जादूई झाडू पर उड़ती हुई अपने शिकार ढूंढती हैं और जिस के घर में झाडू बहार दिख जाती है शैतान जादूगरनी उसी के घर में रहने लगती है। 

स्पेन
स्‍पेन के एक शहर में मान्‍यता है कि क्रिसमस के दिन केवल लाल रंग का निक्‍कर ही पहनना चाहिए। इसी परंपरा के कारण वहां के लोग क्रिसमस पर केवल लाल निक्कर पहन कर दौड़ लगाते हैं। संयोग की बात है कि यहां निमोनिया के केसेज़ सबसे ज्‍यादा पाए जाते हैं।

Created On :   23 Dec 2021 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story