अजब गजब: बच्चे को उठाकर खुद बैठना चाहती थी लड़की, तो दादी ने दिया अजीब रिप्लाई, यहां देखें वीडियो

बच्चे को उठाकर खुद बैठना चाहती थी लड़की, तो दादी ने दिया अजीब रिप्लाई, यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के अक्सर कई सारे वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कई बार प्यारे मूमेंट्स देखने को मिलते हैं तो कई बार लड़ाई-झगड़ा देखने को मिलता है। ऐसे ही एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला मेट्रो सीट पर बैठे हुए बच्चे को उठने को बोलती है लेकिन उसकी दादी मना कर देती हैं। इसके बाद बुजुर्ग महिला और लड़की के बीच तीखी बहस हो गई थी।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मेट्रो के कोच में कई सारे यात्री सवार थे। लड़की सीट पर बैठे बच्चे को हटने को बोलती है लेकिन बच्चे की दादी मना कर देती हैं। लड़की फिर भी बार-बार बच्चे को उठा रही थी लेकिन महिला ने उस बच्चे को बिल्कुल भी हटने नहीं बोला। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है। मेट्रो में मौजूद सभी लोग इस बहस को देख रहे होते है्ं और फिर कोई वीडियो बना लेता है लेकिन कोई इस लड़ाई को नहीं रोकता है।

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो पर अब तक कई कमेंट्स आ गए हैं। साथ ही कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। कुछ लोगों ने लड़की की गलती बताई है। एक शख्स ने कहा कि महिला सही है बच्चा क्यों उठेगा सीट से। तो कुछ लोगों ने कहा, दिल्ली मेट्रो में ये रोज का हो गया है।

Created On :   4 Nov 2025 6:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story