अजब गजब: दिवाली से पहले ही अजीबोगरीब वीडियो हुआ वायरल, बाइक पर जलाई हजार लड़ियों वाली चटाई, यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली का खास त्योहार बस आ ही गया है। इस दिन सभी लोग तरह-तरह के पकवान खाते हैं, हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते हैं, पूजा-पाठ करते हैं। साथ ही खूब सारे पटाखे जलाते हैं। कई बार तो इतनी अजीबोगरीब तरह से पटाखे जलाए जाते हैं कि उनका वीडियो सोशल मीडिया तक पहुंच जाता है। कई बार लोग खुद ही पटाखे जलाते हुए वीडियो शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी ही गाड़ी पर हजार लर वाली चटाई जलाता है। इसके बाद कुछ ऐसा होता है कि सभी के होश उड़ जाते हैं।
यह भी पढ़े -'घर बनाने वाले ने कितना दिमाग लगाया होगा', ऐसा घर हो रहा वायरल, जिसे देखकर चोर भी रह जाएगा हैरान, यहां देखें वीडियो
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक बाइक खड़ी हुई है, जिस पर हजार बिजली पटाखा पड़ा हुआ है। एक शख्स उस पटाखे पर आग लगाता है और दिखाता है आखिर में क्या होता है। जैसे ही वो आग लगाता है वैसे ही सारे पटाखे तेजी से बजकर फटने लगते हैं। इसके बाद आखिर में गाड़ी के आस-पास पूरा धुंआ-धुंआ हो जाता है।
वीडियो हो रहा वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिस पर हजारों व्यूज और लाइक्स हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि, मत कर लाला मत कर, मारा जाएगा। तो वहीं एक दूसरे शख्स ने कहा है कि, पेट्रोल सुखा के पटाखे जलाए हैं। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि, फेक वीडियोज बनाकर व्यूज नहीं आते। इसके अलावा और भी कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   19 Oct 2025 6:24 PM IST