अजब गजब: तेंदुए से दो-दो हाथ करके बिल्ली बनी 'जॉन सीना', अपने घर के कुत्ता, यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम कुत्ते और बिल्ली का नाम साथ में सुनते हैं तो दिमाग में दोनों लड़ते ही हुए नजर आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली मौसी अपने घर के कुत्ते को बचाने के लिए एक दम फाइटर बनकर एक बड़े तेंदुए से लड़ती हुई नजर आती है। वीडियो को देखकर आप भी बिल्ली की बहादुरी की तारीफ करेंगे।
यह भी पढ़े -दुनिया के इस देश में नॉन वेज खाने की भी हो रही हद पार, यहां पर खाया जाता है मगरमच्छ का मांस, देखकर लोग हुए हैरान
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक घर है जिसके अंदर तेंदुआ चलता हुआ आता है। बिल्ली और कुत्ता दूसरी तरफ खड़े होते हैं। तेंदुए को देखकर कुत्ता जोरों से भौंकने लगता है। लेकिन बिल्ली मौसी बिना कुछ बोले ही तेंदुए से लड़ जाती है। बिल्ली अचानक से उड़कर तेंदुए को अटैक करती है और वो डरकर भाग जाता है।
यह भी पढ़े -बिना दुर्गा पंडाल और कन्या पूजन के मनाया जाता है केरल में दुर्गा पूजन का पावन त्योहार, जानें फिर केरल में कैसे मनाई जाती है दुर्गा पूजा
वीडियो देखकर करेंगे बिल्ली की तारीफ
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक ज्यादा व्यूज नहीं आए हैं। लेकिन वीडियो देखकर बिल्ली की बहादुरी और कुत्ते-बिल्ली की दोस्ती पर भरोसा हो जाएगा।
Created On :   11 Oct 2025 11:45 PM IST