अजब गजब: दुनिया के इस देश में नॉन वेज खाने की भी हो रही हद पार, यहां पर खाया जाता है मगरमच्छ का मांस, देखकर लोग हुए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया में हर जगह के लोग अपने खाने-पीने के अलग-अलग अंदाज रखते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है कि लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग हैरान और थोड़े हक्के-बक्के रह गए। यह वीडियो थाईलैंड के एक मशहूर बाजार का है, जहां आम सब्जियों और मांस के साथ-साथ मगरमच्छ का मांस भी खुलेआम बिकता है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक भारतीय लड़की जब थाईलैंड घूमने गई, तो उसने वहां के मार्केट में ऐसा नजारा देखा कि उसकी आंखें खुली की खुली रह गईं। दुकानों पर मगरमच्छ का मांस बिक रहा था और लोग उसे बड़े चाव से खरीदकर खाते दिख रहे थे। लड़की ने यह पूरा नजारा रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में ये भी देखने को मिल रहा था कि, मगरमच्छ के मांस के साथ-साथ मगरमच्छ के दांत भी बेंचे जा रहे थे। लड़की शाकाहारी थी इसलिए ही उसने मगरमच्छ का मांस नहीं खाया था।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया गया है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई इसे अनोखा अनुभव बता रहा है तो किसी को यह देखकर थोड़ी हंसी भी आई। थाईलैंड में मगरमच्छ का मांस खाना आम बात है और इसे प्रोटीन से भरपूर समझा जाता है। एक शख्स ने कहा कि, इसको खाकर बीमार भी हो सकते हैं। तो किसी ने लड़की के शाकाहारी होने पर सवाल खड़े किए हैं। लेकिन वीडियो से ये साबित हो गया कि दुनिया कितनी मजेदार और चौंकाने वाली है। हर जगह के लोग अपने खाने-पीने के अलग तरीके रखते हैं और यही चीज दुनिया को रंगीन और रोचक बनाती है।
Created On :   7 Oct 2025 3:45 PM IST