अजब गजब: दुनिया की ऐसी जगह जहां दो-तीन महीने तक नहीं नजर आती है सूरज की किरण, जानें अब कब निकलेगा सूरज

दुनिया की ऐसी जगह जहां दो-तीन महीने तक नहीं नजर आती है सूरज की किरण, जानें अब कब निकलेगा सूरज
अलास्का के उत्कियागविक शहर में सूरज डूब गया है और अब अगले साल ही अलास्का में सूरज की किरण पड़ेगी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड में अक्सर ऐसा होता है कि सूरज नहीं निकलता है। तीन-चार दिनों तक सूरज की किरणें नहीं मिलती हैं क्योंकि हर तरफ ठंड और कोहरा होता है। लेकिन दुनिया में एक जगह ऐसी है जहां पर दो-तीन दिन नहीं बल्कि महीनों सूरज नहीं निकलता है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सूरज नहीं निकलता है। ये जगह अलास्का के उत्कियागविक शहर के नाम की है। इसको पहले बैरो के नाम से जाना जाता था और यहां पर करीब 4600 की आबादी है। यहां पर 18 नवंबर को आखिरी सूरज निकला है और अब करीब दो तीन महीने तक यहां पर सूरज नहीं निकलेगा। अब अगले साल 22 जनवरी के बाद ही दोबाार सूरज देखा जाएगा।

कैसे मिलती है लोगों को रोशनी?

आर्कटिक सर्कल के उत्तरी भाग में करीब 483 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस शहर में काफी लंबे समय तक अंधेरा रहता है। उत्तरी गोलार्ध सितंबर और मार्च के बीच सूर्य से दूर हो जाता है और उसके चलते ही ऐसी जगहों पर कम रोशनी रहती है। हालांकि, कभी-कभी इस मौसम के दौरान ऑरोरा बोरियालिस की मदद से चमक देखने को मिलती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अगला सूरज 22 जनवरी 2026 के बाद ही आने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, जब यहां पर सूरज गायब हो जाता है इसके बाद यहां का तापमान माइनस में दर्ज किया जाता है। यहां का तापमान अक्सर शून्य डिग्री फारेनहाइट से भी ज्यादा नीचे चला जाता है और सूरज ना निकलने पर लोगों को भारी परेशानी होती है।

सिर्फ 6 महीने के लिए दिखता है सूरज

बता दें, दक्षिणी ध्रुव पर लोगों को कई महीनों तक बिना सूरज के रहना पड़ता है। यहां पर करीब 6 महीने तक सूरज ही नहीं निकलता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ये ठीक उस ही बिंदु पर है, जहां पृथ्वी के झुकाव का सबसे ज्यादा प्रभाव होता है। जब आर्कटिक में अंधेरा रहता है तो दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकलती है और जब आर्कटिक में आधी रात को सूरज निकलता है तो दक्षिणी ध्रुव बिना सूरज वाले आधे साल में एंटर हो जाता है।

Created On :   22 Nov 2025 5:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story