अजब गजब: केन्या के ग्रुप ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, वीडियो में दिखाया पूरा प्रोसेस

केन्या के ग्रुप ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, वीडियो में दिखाया पूरा प्रोसेस
सोशल मीडिया पर केन्या का एक ग्रुप दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाता हुआ दिखा है। वीडियो में दिख रहा है कैसे रोटी बनाने की तैयारी की जाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक केन्या का कंटेंट क्रिएट रेमंड दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने की कोशिश करता है। ऐसा दावा किया जाता है कि ये चपाती 200 किलो वजन की होगी और गिनीज रिकॉर्ड को चुनौती देगी।

कैसे बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि केन्या का एक ग्रुप है जो दुनिया की सबसे बड़ी रोटी बनाने की कोशिश करता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि कैसे इसकी तैयारी की जाती है। िसमें पहले काफी सारे औजारों को तैयार किया जाता है। इसके बाद एक बड़ा सा चूल्हा तैयार किया जाता है। सारी तैयारियां होती हैं और रोटी भी बन जाती है। एक तरफ से सिकाई होती है। लेकिन जैसे ही कारीगर 20 लकड़ी की पैडल एक साथ नीचे सरकाता है वैसे ही उसको उठाने की कोशिश की जाती है। इसके बाद वो रोटी किनारों से टूटने लगती है। इसके बाद वो रोटी कागज की तरह बिखर जाती है। टीम ने बचाने की कोशिश की लेकिन रिकॉर्ड नहीं बन पाया।

यह भी पढ़े -टीचर करवा रही थी पोएम की प्रैक्टिस, तो बच्चा झूम रहा था नींद में, यहां देखें क्यूट वीडियो, आपका भी मन हो जाएगा खुश!

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखो लोगों ने देखा है और लाइक किया है। कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि क्या शानदार प्रयास था और लगे रहो एक दिन जरूर होगा। तभी एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सारी मेहनत पर पानी फिर गया है।

Created On :   19 Nov 2025 4:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story