अजब गजब: फलों की दुनिया का शहनशाह! खरबूजे की कीमत इतनी ज्यादा कि एक फल में ले लेंगे कार, यूजर्स हो गए हैरान

फलों की दुनिया का शहनशाह! खरबूजे की कीमत इतनी ज्यादा कि एक फल में ले लेंगे कार, यूजर्स हो गए हैरान
फलों की दुनिया में एक ऐसा फल है जिसकी मिठास किसी अन्य फल में मिल ही नहीं सकती है। लेकिन इसकी कीमत सुनकर सभी लोगों के होश उड़ गए थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में तरह-तरह के फल खाए जाते हैं। कई फल बहुत ही सस्ते होते हैं लेकिन कई फल ऐसे होते हैं जिनकी कीमत में हम कोई और चीज भी खरीद सकते हैं। ऐसे ही जापान का एक फल है जिसकी कीमत में हम एसयूवी भी खरीद सकते हैं। जापान का यूबारी किंग मेलन को दुनिया का सबसे महंगा खरबूजा माना जाता है। ये फल अपनी मिठास और खुशबू के लिए बहुत ही ज्यादा फेमस है। जापान में किसी को सम्मान दिखाना होता है तो वो इस फल को ही गिफ्ट करता है। इस फल की कीमत करीब पांच मिलियन येन (29 लाख रुपए) है।

क्यों है ये फल इतना ज्यादा महंगा?

अगर आप भी सोच रहे हैं कि ये फल इतना ज्यादा महंगा क्यों है तो आपको बता दें कि युबारी किंग मेलन बहुत ही असाधारण फल है। इसकी खेती बहुत ही खास तरह से होती है। हर पौधे पर सिर्फ एक ही खरबूजा उगाया जाता है जिससे इसकी मिठास, आकार और स्वाद में किसी भी तरह की कमी ना आए। खेती पूरी तरह से ग्रीनहाउस कंट्रोल सिस्टम में की जाती है जहां तापमान, नमी और रोशनी का स्तर बिल्कुल सटीक रखा जाता है। इसके चलते ही हर फल का आकार और स्वाद बहुत ही ज्यादा परफेक्ट रहे।

यूजर्स दे रहे हैं प्रतिक्रिया

खरबूजे का प्राइस सुनकर सभी यूजर्स बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए हैं। इस पर ही कई लोगों ने प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा है कि ये खरबूजा नहीं है बल्कि सोना है। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि इसको फलों का आईफोन घोषित कर देना चाहिए।

Created On :   8 Nov 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story