अजब गजब: ब्रेकअप हो गया तो एंप्लॉई ने मांगी 12 दिन की छुट्टी, जानें बॉस ने क्या कहा?

ब्रेकअप हो गया तो एंप्लॉई ने मांगी 12 दिन की छुट्टी, जानें बॉस ने क्या कहा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ऑफिस कल्चर और वर्क लोड को लेकर अक्सर कई सारे वीडियोज देखने को मिलते हैं। कभी किसी एंप्लॉय को छुट्टी नहीं मिलती हैं तो कभी कोई काम करते-करते फ्रस्ट्रेट हो जाता है। छुट्टी मांगने के लिए तरह-तरह के आईडियाज भी मिलते हैं। सोशल मीडिया पर अभी एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने अपने एक एंप्लॉय की लीव दिखाई है। उस लीव की सच्चाई को देखकर वो बॉस बहुत ही ज्यादा ओवरव्हेल्म्ड हो गया था। दरअसल, शख्स का ब्रेकअप हो गया था, इसलिए उसको करीब 12 दिनों की छुट्टी चाहिए थी।

एंप्लॉय ने क्या कहा?

एंप्लॉय ने अपने बॉस और को-फाउंडर जसवीर सिंह को मेल लिखा था। ुसने लिखा था कि, सर हाल ही में मेरा ब्रेकअप हुआ है। मैं अपने काम पर बिल्कुल भी फोकस नहीं कर पा रहा हूं। आज घर से काम कर रहा हूं, लेकिन मुझे 28 से 8 तारीख तक की छुट्टी चाहिए। जसवीर सिंह ने तुरंत ही इस ईमेल को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि, जेन जी कुछ नहीं छिपाते हैं।

बॉस ने दी छुट्टी

जसवीर सिंह ने आगे कहा कि, युवापीढ़ी मेंटल हेल्थ और इमोशनल बैलेंस को उतनी ही अहमियत देती है, जितनी वो अपने काम को देती है। जसवीर सिंह ने एक कमेंट में लिखा कि, उन्होंने बिना कुछ सोचे-समझे ह ी तुरंत उसकी लीव अप्रूव कर दी।

यूजर्स ने किया कमेंट

कई यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि, जो कर्मचारी के दिल को समझ जाए वही बॉस असली लीडर है। तो दूसरे ने कहा कि, ओ भाईसाहब! लोगों को खुद की शादी में इतनी छुट्टियां नसीब नहीं होती हैं। इस पर सीईओ ने हंस दिया था और कहा कि ब्रेकअप के लिए शादी से ज्यादा छुट्टी चाहिए होती है।

Created On :   30 Oct 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story