अजब गजब: थाईलैंड के जंगल में मिली ऐसी मकड़ी, जो ना थी नर और ना ही मादा, वैज्ञानिक देखकर भी चौंके!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाईलैंड के जंगलों में वैज्ञानिकों को एक अजीब मकड़ी मिली है। ये मकड़ी इतनी खास है कि देखने वाले दंग रह गए हैं। इस मकड़ी का आधा हिस्सा मादा जैसा है और आधा नर जैसा। मतलब बायां हिस्सा मादा के रंग और आकार का है जबकि दायां हिस्सा नर जैसा नजर आ रहा है। वैज्ञानिक इसे 'बाइलेट्रल गाइनेंड्रोमॉर्फिज्म’ कहते हैं। सरल भाषा में कहें तो इसका मतलब है कि शरीर के दोनों हिस्से अलग-अलग लिंग के हैं। इतनी खास और अनोखी चीज आमतौर पर बहुत कम ही मिलती है। यह मकड़ी डामार्कम प्रजाति की है जिसे लोग विशबोन स्पाइडर भी कहते हैं। इस मकड़ी की खासियत ने वैज्ञानिकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया है।
यह भी पढ़े -महिला ने खाना मंगवाया तो डिलिवरी बॉय ने किया ऐसा मैसेज, देखकर सभी हो गए इमोशनल, यहां देखें मैसेज
लेडीबॉय कह रहे कुछ लोग
कई लोग इसे मजाक में ‘लेडीबॉय स्पाइडर’ कह रहे हैं। नाम थोड़ा मजेदार है लेकिन इसे देखकर ही समझ आता है कि ये मकड़ी कितनी अलग है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे मकड़ियों की जैविक विविधता और उनके विकास के बारे में नई जानकारी मिल सकती है। वैज्ञानिक आगे इस पर और रिसर्च करने वाले हैं। वे देखेंगे कि इसका जहर कैसा है, इसका व्यवहार कैसा है और यह प्रजनन में किस तरह काम करती है। यह खोज जैविक दुनिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जंगल में मिली अनोखी चीज
जंगल में ऐसी अनोखी चीज देखना सच में हैरान कर देने वाला अनुभव होता है। यह मकड़ी सिर्फ दिखने में ही अनोखी नहीं है, बल्कि यह प्रकृति की अद्भुत रचना का भी सबूत है। थाईलैंड के जंगलों में मिली यह आधा नर-आधा मादा मकड़ी सच में अद्भुत है। देखने में मजेदार और वैज्ञानिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण। अगर कभी जंगल जाएं तो हो सकता है आप भी ऐसी चीजो देखने को मिले।
Created On :   13 Oct 2025 4:42 PM IST