अजब गजब: बिना हाथों में कुछ पहने ही ट्रांसफॉर्मर सुधार रहा था शख्स, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया के जमाने में आप लोगों को कुछ भी देखने को मिल सकता है। यहां पर कभी कोई बिजली से खेलता है तो बिजली के तारों पर नाचता है। ऐसे ही एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का बिजली के नंगे तार से ऐसे खेल रहा है जैसे की कोई खिलौन हो आप वीडियो में देखे सकते हैं कि करंट से लिपटी हुई तार को ये लड़का कितनी आसनी से आपने हाथों से धुमा रहा है। वीडियो में तो लड़का ट्रांसफॉर्मर के तारों को जोड़ता दिख रहा है पर इसे देखने वाले के होश उड़ रहे हैं बिजली की तेज चिंगारियां लोगों को हैरान कर रही हैं।
खतरनाक करतव
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक किसी सुरक्षा दस्ताने या इंसुलेटर का उपयोग नहीं कर रहा है। इतना ही नहीं, तारों के बीच के अंतर में जंपिंग स्पार्क्स यानी चिंगारियां निकल रही हैं, पर युवक उन्हें हाथों से पकड़ता-बदलता हुआ आगे बढ़ता है। इस साहसिक और खतरनाक करतव को देखने वालों में भारी चर्चा हो रही है और कई लोग हैरानी में पड़ गए हैं कि आखिर ऐसा कैसे संभव हुआ।
बिजली की बुआ का लड़का- शख्स ने दी प्रतिक्रिया
इंटरनेट यूजर ने इस घटना पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। किसी ने उसे बिजली की बुआ का लड़का कहा तो किसी ने कमेंट किया कि शायद यमराज उसके साथ खेल रहे हों। कई लोगों ने यह भी कहा कि वह इतनी हिम्मत कैसे जुटा पाया कि इतना खतरनाक कार्य बिना कोई सुरक्षा उपायों के कर गया।
हालांकि, इस तरह की खबरें हमें सावधान भी करती हैं। बिजली बहुत ही खतरनाक होती है और सर्किट व तारों को छूना बिना उचित ज्ञान और सुरक्षा उपकरण के जानलेवा हो सकता है।
टेक्नोलॉजी और बिजली के साथ खिलवाड़ करना खतरनाक हो सकता है। इस घटना ने लोगों को हैरान किया है और यह संदेश दिया है कि जीवन की अनमोल चीजों के साथ जोखिम नहीं लेना चाहिए।
Created On :   8 Oct 2025 5:27 PM IST