अजब गजब: बच्ची ने अपना सिर झुकाकर हाथी को किया नमन, तो हाथी ने भी दिया बच्ची को आशीर्वाद, यहां देखें वीडियो

बच्ची ने अपना सिर झुकाकर हाथी को किया नमन, तो हाथी ने भी दिया बच्ची को आशीर्वाद, यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर हजारों वीडियोज वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियोज ऐसे होते हैं जिनको देखकर मन खुश हो जाता है और कुछ ऐसे वीडियोज होते हैं जिनको देखकर भावनाएं और अपनापन नजर आता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्ची हाथी को नमन करती है और हाथी भी उसको आशीर्वाद देता है। वीडियो में भी आसपास के लोग काफी ज्यादा खुश हो जाते हैं।

क्या नजर आ रहा है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक बच्ची हाथी को चलाने वाले शख्स को कुछ देती है इसके बाद वो हाथी को देखने लगती है। हाथी को देखते हुए वो दोनो हाथों को जोड़कर नमन करती है और फिर हाथी भी उस बच्ची को अपनी सूंड से आशीर्वाद देता है। बच्ची के साथ जो उसके पापा रहते हैं उनको भी हाथी आशीर्वाद देता है। दोनों लोगों को आशीर्वाद देता है और सभी लोग खुश हो जाते हैं। इसके बाद हाथी चला जाता है आगे और बच्ची भी चल देती है।

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को कई हजारों लोगों ने देखा है। उन्होंने वीडियो देखकर बहुत ही ज्यादा पसंद किया है साथ ही इमोशनल भी हुए हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक किया है और कमेंट्स भी किए हैं। एक ने कहा है कि, यही सनातन धर्म है, जानवर भी जानता है। तो दूसरे शख्स ने लिखा कि, सनातन धर्म की खूबसूरती जहां हर जीव में भगवान बसते हैं। एक दूसरे शख्स ने लिखा कि, जावनर भी जानता है कि कैसे आशीर्वाद दिया जाता है। सभी यूजर्स ने वीडियो को बहुत ही ज्यादा पसंद किया है।

Created On :   5 Oct 2025 5:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story