अजब गजब: रेज्यूमे की जगह लड़की ने भेज दिया बिल तो एचआर का फिर गया दिमाग, यूजर्स को आया मजा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नौकरी के लिए अप्लाई करते समय हम सब अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि रिज्यूमे अच्छा और सही तरीके से सेंड किया जाए। लेकिन कभी-कभी छोटी सी गलती भी बहुत बड़ी बन जाती है। ऐसा ही एक मजेदार मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर आया है। जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसे सुनकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो रहा है।
यह भी पढ़े -चीन में खुल गया अनोखा स्टॉर्म बाथ स्पा, तूफान और हल्के बिजली के झटकों के अनुभव, कई प्रमुख शहरों में बना लोकप्रिय
क्या है मामला?
यह मामला हिमांशी नाम की एक लड़की का है, जो नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी। जल्दबाजी में उसने अपने रिज्यूमे की जगह ऑनलाइन सामान मंगाने वाले ऐप का बिल ही भेज दिया। जब कंपनी की तरफ से ईमेल खोला गया, तो वहां अनुभव और योग्यता की जगह दूध, दही और खाने-पीने की चीजों की सूची नजर आई। इस पर एचआर ने बहुत ही सादगी से जवाब दिया कि आवेदन के लिए धन्यवाद, लेकिन आपने गलती से अपना ब्लिंकइट इनवॉइस भेज दिया है। यह जवाब पढ़कर हिमांशी को अपनी गलती का एहसास हुआ, लेकिन तब तक मामला मजेदार बन चुका था।
यह भी पढ़े -कुत्ते घुमाकर शख्स कमा रहा लाखों रुपए महीना! MBA करने वाले भाई को छोड़ा पीछे, सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल
खुद ही बना लिया मजाक
हिमांशी ने इस रिप्लाई का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि अपनी सबसे बड़ी दुश्मन मैं खुद हूं। इसके बाद लोगों ने इस पर जमकर रिएक्शन दिया है। साथ ही कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक ने कहा है कि वो भी ऐसी गलती कर चुका है। तो कुछ ने लिखा है कि सैलेरी भी बिल के हिसाब से ही तैयार की जाएगी।
Created On :   31 March 2026 4:59 PM IST













