अजब गजब: पिकनिक मनाने आए शख्स के खाने को लेकर भागने लगे बंदर, वीडियो देखकर नहीं रुक पाएगी हंसी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे वीडियोज वायरल होते नजर आते हैं। कुछ वीडियोज तो बहुत ही ज्यादा फनी होते हैं लेकिन कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं कि उनको देखकर हैरानी होती है। इन वीडियो में या तो लोग अजीब हरकतें करते नजर आते हैं या तो जानवर दिखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स पिकनिक पर जाता है और वो अपना खाना अपनी पीछे रखा होता है। बंदर आता है और बार-बार उसको परेशान करता है। बार-बार बंदर पिकनिक के खाने के चलते उस शख्स को परेशान करता है जो देखकर सभी लोगों को बहुत ही हंसी आती है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक शख्स अपना वीडियो बनाते हुए बर्तन धो रहा होता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि शख्स पिकनिक करने आया है और उसके पीछे पूरा खाना रखा होता है। अचानक से बंदर आते हैं और उसका खाना लेकर भागने लगते हैं। शख्स खाना लेकर आता है कैसे भी और फिर से बंदर खाना चुराकर भाग जाता है। बार-बार बंदर ऐसा ही करता है।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा खुश हो रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। एक शख्स ने कमेंट करके कहा है कि, मेरी तो हंसी ही नहीं रुक रही है। तो वहीं, दूसरे ने लिखा है कि अब कभी भी बाहर नहीं आएगा। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने लिखा कि, इसके कर्म का फल तो कोई और ले जा रहा है। ऐसे ही सभी ने अपने फनी रिएक्शन शेयर किए हैं।
Created On :   26 Sept 2025 2:57 PM IST