अजब गजब: हल्दी फंक्शन में नाचने-कूदने की जगह लड़की ने करा ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल

हल्दी फंक्शन में नाचने-कूदने की जगह लड़की ने करा ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
  • शादी में अक्सर लोग नाचते-कूदते हैं
  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है
  • उस वीडियो में लड़की कर रही होती है हल्दी फंक्शन में पुश अप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया में शादी के कई सारे वीडियोज वायरल होते हुए नजर आते हैं। कई बार शादियों में होलसम मूमेंट दिखते हैं तो कई बार ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं कि लोग देखकर हैरान हो जाते हैं। ऐसे ही एक हल्दी फंक्शन में दूल्हा और दुल्हन नाचने-गाने की जगह पुश अप कॉम्पटिशन करते हुए नजर आ रहे हैं। जानें किसने इस कॉम्पटिशन में जीत हासिल की है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक हल्दी फंक्शन है, जिसमें एक दूल्हा और दुल्हन के बीच पुश अप चैलेंज होता है। उन दोनों का कॉम्पटिशन इतना ज्यादा बढ़ गया कि लोगों ने ग्राउंड पर ही मैट बिछा दी गई और पुशअप्स करना शुरू कर दिया। वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, दोनों ही मुस्कुराते हुए पुशअप्स मार रहे होते हैं। पहले सब कुछ नॉर्मल होता है और फिर एनर्जी बढ़ती है। इसके बाद दूल्हा 30वां पुशअप मारकर थक जाता है और दुल्हन 31 पुशअप करके जीत जाती है।

यह भी पढ़े -नए कपड़े मंगाकर पुराने कपड़े रिटर्न करने लगी लड़की, तो डिलीवरी बॉय ने किया ऐसा काम, लोग हो गए हैरान, यहां देखें वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा है कि हमारी छोरियां छोरों से कम हैं क्या। तो दूसरे शख्स ने लिखा है कि, अब एक और रस्म शुरू हो गई है।

Created On :   6 Nov 2025 6:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story