अजब गजब: कनाडा में अलग तरह से मनाया गया हैलोवीन, घरों के बाहर लिखा- 'ओ स्त्री कल आना'

कनाडा में अलग तरह से मनाया गया हैलोवीन, घरों के बाहर लिखा- ओ स्त्री कल आना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन का त्योहार मनाया जाता है। इसकी शुरुआत विदेश से हुई थी, लेकिन अब ये हर जगह मनाया जाने लगा है। स्कूलों में भी हैलोवीन पार्टी रखी जाती है। हैलोवीन के अवसर पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स के घर के बाहर बॉलीवुड फिल्म स्त्री का डायलॉग लिखा होता है। कनाडा के परिवार ने एकदम बॉलीवुड स्टाइल में हैलोवीन मनाया है।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक परिवार के घर के सामने एक महिला का कंकाल रखा हुआ है, जो गोल-गोल घूम रहा होता है। उस कंकाल को लाल रंग की साड़ी पहना दी जाती है और घर के बाहर भी एक अजीबोगरीब कंकाल लगाया गया है जिसको काले कपड़े पहनाए हैं। इसके अलावा, एक सफेद रंग का कपड़ा लगा हुआ है, जिसपर लिखा है, 'ओ स्त्री कल आना'। ये स्त्री फिल्म का मशहूर डायलॉग है, जो हैलोवीन के मौके पर कनाडा में भी देखने को मिला है।

यह भी पढ़े -एयरपोर्ट जाने के लिए जब शख्स ने की कैब बुक, तो ड्राइवर ने मांगे हजारों रुपए, पोस्ट करके शख्स ने बताई आपबीती

वीडियो हो रहा वायरल

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिस पर मिलियन व्यूज आए हैं। साथ ही हजारों लोगों ने लाइक किया है और कमेंट किया है। एक शख्स ने कमेंट करके लिखा है, ये तो मैंने सोचा ही नहीं था। एक दूसरे शख्स ने कहा कि एक तात्या बिच्छू भी वहां पर होना चाहिए था। इसके बाद एक दूसरे शख्स ने कहा कि, स्त्री का तो वीजा ही नहीं लगा।

Created On :   1 Nov 2025 5:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story