अजब गजब: 50 तोले की सोने की चेन पहनकर घर की रखवाली करता है ये कुत्ता, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान

50 तोले की सोने की चेन पहनकर घर की रखवाली करता है ये कुत्ता, वीडियो देखकर लोग हो गए हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के डॉग वीडियोज देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसे वीडियोज होते हैं, जिसको देखकर मन खुश हो जाता है तो कई बार ऐसे वीडियोज सामने आते हैं जिनको देखकर यूजर्स हैरान हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुत्ते को देखकर यूजर्स हैरान हो गए हैं। वीडियो में कुत्ते ने 50 तोला सोने की चेन पहनी है। कुत्ते का नाम टाइसन है और वो अपने शानदार स्टाइल के लिए काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, टाइसन नाम का कुत्ता अपने मालिक की ज्वेलरी शॉप की रखवाली कर रहा है। दुकान में करोड़ों का सोना-चांदी का सामान है। लेकिन टाइसन की निगरानी के चलते वहां पर कोई भी नहीं आ सकता है। लोग उसको 50 तोले की चेन वाला सिक्योरिटी गार्ड भी बुलाते हैं। वीडियो में टाइसन पूरी अकड़ के साथ खड़ा होता है और वो एक मोटी चेन पहना होता है। उसकी चाल भी इतनी शानदार है कि किसी की भी नजर नहीं हटती है उस पर से।

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ये वीडियो बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने लाइक किया है और कमेंट भी किया है। एक ने कहा है कि, अगर ऐसा गार्ड मेरी दुकान पर होता तो मैं चैन की नींद सोता। तो दूसरे शख्स ने कहा है कि, इसका नाम टाइसन है, शुक्लागंज में ये बहुत ही ज्यादा फेमस है। तो एक अन्य शख्स ने कहा कि, भाई ये चेन नहीं, गोल्डन एटीट्यूड है।

Created On :   26 Oct 2025 6:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story