अजब गजब: ताला तोड़ने के लिए अब नहीं लगेंगे औजार, दिवाली में खास वीडियो वायरल, अनार की मदद से किया जादू! यहां देखें वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियोज वायरल होते हुए नजर आते हैं। दीपावली का त्योहार अभी ही बीता है और इस खास त्योहार में कई लोगों ने धूम मचाई है तो कई लोगों ने हरकतें की हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पटाखे की ही मदद से ताला खोलने का ट्राई करता है। आखिर में वो ताला खोलने में सफल भी हो जाता है। जिसको देखकर यूजर्स काफी ज्यादा हंस भी रहे हैं और अचंभित भी हैं कि पटाखे कैसे-कैसे काम आते हैं।
यह भी पढ़े -मधुमक्खी के छत्ते की मोम और शहद के साथ मधुमक्खियों को भी खा गई महिला, वीडियो देखकर सभी के खड़े हो गए रैंग्टे!
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक गेट है जिसमें ताला लगा हुआ है। एक शख्स अनार पटाखा लाता है और उसको जला देता है, जिसका मुंह सीधा ताले की ही तरफ होता है। जब अनार पूरा जल जाता है तो चिंगारियां भी निकलती हैं और उसके खत्म होते तक एक आवाज आती है, जिसके साथ ही ताला भी खुल जाता है। ये वीडियो देखने में तो बहुत ही अच्छा था लेकिन घर पर ऐसा करना बहुत ही हानिकारक हो सकता है।
यह भी पढ़े -बिना दुर्गा पंडाल और कन्या पूजन के मनाया जाता है केरल में दुर्गा पूजन का पावन त्योहार, जानें फिर केरल में कैसे मनाई जाती है दुर्गा पूजा
लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। साथ ही कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि, इतने ज्ञानी लोग हमारे ही देश में हो सकते हैं। तो वहीं, दूसरे शख्स ने कहा कि क्या सच में ऐसा करने से ताला खुल जाएगा। ऐसे ही कई लोगों ने अपने-अपने विचार लिखे हैं।
Created On :   25 Oct 2025 6:22 PM IST













