अजब गजब: मधुमक्खी के छत्ते की मोम और शहद के साथ मधुमक्खियों को भी खा गई महिला, वीडियो देखकर सभी के खड़े हो गए रैंग्टे!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई अजीबोगरीब वीडियोज वायरल होते हैं। जिसमें कोई अजीब खाना खा रहा होता है या तो ऐसा कुछ खा रहा होता है जो अन्य लोगों के खाने के लायक ही नहीं है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मधुमक्खी का छत्ता खा रही थी। इसमें अजीब बात ये है कि, वो मधुमक्खी का छत्ता खा तो रही थी लेकिन उसके मुंह के आसपास मधुमक्खियां भी घूम रही थीं। उस महिला के मुंह पर तो शहद लगा ही था साथ ही मधुमक्खियां भी बैठी हुई थीं। इसको देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा हैरान हो गए थे।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक महिला है वो मधुमक्खियों का छत्ता खा रही होती है। मधुमक्खी के छत्ते के वैक्स और शहद को वो बहुत ही चाव से खा रही होती है। छत्ते पर और उसके मुंह पर मधुमक्खियां बैठी होती हैं, लेकिन वो फिर भी बिना हिले डुले आराम से खा रही होती है।
जहाँ लोग मधुमक्खियों से भागते हैं 🐝वहीं ये लड़की मुँह पर बैठी मधुमक्खियों संग आराम से शहद खा रही है 🍯🔥 क्या आप ऐसा कर पाएंगे या अल्लाह pic.twitter.com/sOQ7XGXlsB— Ayesha Khan (@ayeshakhan7003) September 25, 2025
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ayeshakhan7003 के नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने लाइक किया है। कई लोगों ने कमेंट करके इस लड़की को भी सुनाया है साथ ही उन्होंने अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है कि उनको कैसा फील हो रहा है। एक ने कहा कि, जहां हम लोग मच्छर या पसीने से ही डर जाते हैं वहां, ये बहन तो मधुमक्खियों के साथ शहद का ब्रंच बना रही हैं। वहीं दूसरे शख्स ने कहा कि, मुझे देखकर हैरत हो रही है कि इससे कुछ हो क्यों नहीं रहा है। ऐसे ही कई लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   27 Sept 2025 2:44 PM IST