अजब गजब: सोते हुए कुत्ते का पैर पकड़ पर परेशान करने लगा लड़का, वीडियो देखकर यूजर्स का फूटा गुस्सा!

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ वीडियोज में लोग जानवर के साथ खेल रहे होते हैं या तो जानवर इंसान के साथ खेल रहा होता है। कई बार ऐसे वीडियोज भी होते हैं जिसमें लोग जानवर को परेशान कर रहे होते हैं। जिसको देखकर यूजर्स में काफी गुस्सा भी देखने को मिलता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का सोते हुए कुत्ते को बहुत ही ज्यादा परेशान करता है।
यह भी पढ़े -स्टेज पर दुल्हन ने अपने दूल्हे की जगह अकेले ही बनाई रील, पटका एक शख्स को तो दुल्हे की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुल, वीडियो वायरल
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, कुत्ते सो रहे होते हैं और एक लड़का आता है और वो कुत्ते का पैर पकड़ लेता है। पैर पकड़कर लड़का कुत्ते को चकरी की तरह पूरा घूमा देता है और कुत्ता भी बहुत ही ज्यादा परेशान हो जाता है। इसके बाद सभी लड़के हंसने लगते हैं। इसको लेकर लोगों में बहुत ही ज्यादा गुस्सा देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़े -बिना दुर्गा पंडाल और कन्या पूजन के मनाया जाता है केरल में दुर्गा पूजन का पावन त्योहार, जानें फिर केरल में कैसे मनाई जाती है दुर्गा पूजा
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया गया है। इस पर हजारों व्यूज हैं और कई लोगों ने लाइक किया है। कुछ लोगों ने कमेंट करके लड़के के प्रति गुस्सा भी दिखाया है। एक शख्स ने कहा है कि, भगवान जी भी इसको ऐसे ही झूला झुलाएंगे। तो वहीं दूसरे शख्स ने कहा है कि, जानवर कुत्ता नहीं बल्कि लड़का है। वहीं, एक और शख्स ने कहा है कि, ये बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है और ऐसे ही सभी ने अपना गुस्सा निकाला है।
Created On :   16 Oct 2025 6:20 PM IST