अजब गजब: स्टेज पर दुल्हन ने अपने दूल्हे की जगह अकेले ही बनाई रील, पटका एक शख्स को तो दुल्हे की सिट्टी-पिट्टी हो गई गुल, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में रील्स का ट्रेंड चल रहा है। हर जगह लोग अपने मूमेंट्स एंजॉय करने के जगह भी रील्स ही बनाने में इंट्रेस्टेड रहते हैं। यहां तक कि लोग अपनी शादी में भी वीडियो बनाने में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दुल्हन स्टेज पर अपनी रील बना रही होती है और दूल्हा दूसरी तरफ अपने हाथ बांधे खड़ा होता है।
क्या है वीडियो में?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शादी का स्टेज है जिस पर दुल्हन खड़ी है। दुल्हन किसी से हाथापाई कर रही होती है और शख्स भी उसको मार रहा होता है। लेकिन फिर दुल्हन अपनी कला दिखाती है और आदमी को जमीन पर उल्टा गिरा देती है। ये देखकर दूल्हा एक तरफ हाथ बांधे खड़ा होता है। साथ ही सभी रिश्तेदार भी चौंक जाते हैं।
वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज के साथ हजारों व्यूज भी आ चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक शख्स कह रहा है कि, दुल्हन ससुरालवालों को हिंट दे रही है। तो दूसरा शख्स कह रहा है कि अगला टार्गेट पति ही होगा। ऐसे ही सभी लोगों ने कमेंट में अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।
Created On :   24 Sept 2025 5:00 PM IST