अजब गजब: जरा सी मछली छूते ही बन गई बड़ा गुब्बारा, खतरनाक इतनी ज्यादा कि आराम से ले सकती है जान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में मछलियों की हजारों प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ मछलियां ऐसी भी होती हैं जिनको लोग खाना-पकाना बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। क्योंकि वो स्वाद में बहुत ही ज्यादा अच्छी होती हैं। साथ ही कुछ ऐसी मछलियां भी होती हैं जो देखने में तो बहुत ही अच्छी लगती हैं लेकिन बहुत ही खतरनाक होती हैं। ऐसे ही सोशल मीडिया पर एक छोटी सी मछली का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो छोटी सी होती है लेकिन अचानक से गुब्बारे की तरह फूल जाती है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो मछली बहुत ही ज्यादा खतरनाक है और किसी को भी मार सकती है।
यह भी पढ़े -'इतनी भी क्या जल्दी थी?', जॉब लगने के तीन घंटे बाद ही शख्स ने किया रिजाइन, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स वीडियो बना रहा है और पानी में एक दो मछलियां तैर रही हैं। अचानक से वो आदमी एक मछली को पकड़ता है और जैसे ही हाथ में लेता है वैसे ही वो मछली फूल जाती है। बता दें, इस मछली का नाम पफर फिश है। इसमें टेट्रोडोटॉक्सिन पाया जाता है, जो कि साइनाइड से भी बहुत ज्यादा खतरनाक जहर होता है।
Puffer fish contains tetrodotoxin, a poison up to 1,200 times deadlier than cyanide. pic.twitter.com/tzXkM9vkfZ
— Wildlife Uncensored (@TheeDarkCircle) November 18, 2025
वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। इस पर कई लोगों ने लाइक किया है और कमेंट भी किया है। एक शख्स ने कहा है कि इतनी जरा सी मछली को क्या जरूरत है जहर निकालने की। तो कुछ लोगों ने कहा है कि उसको अकेला छोड़ दो।
Created On :   21 Nov 2025 5:54 PM IST













