अजब गजब: लंदन में मजेदार अंदाज में बिहारी बेच रहा था समोसा, वायरल हो रहे इस वीडियो ने किया सबका मूड फ्रेश

लंदन में मजेदार अंदाज में बिहारी बेच रहा था समोसा, वायरल हो रहे इस वीडियो ने किया सबका मूड फ्रेश

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं जिसमें इंडियंस का फॉरेनर्स से इंट्रेक्शन होता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बहुत ही अलग तरह से लोगों से मिल रहा होता है। वो शख्स बहुत ही अलग अंदाज में समोसा बेच रहा होता है। उसका वीडियो सोशल मीडिया में इतनी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। उस वीडियो को देखकर ये तो साफ हो गया है कि, यह कोई आम स्ट्रीट वेंडर नहीं है, बल्कि बिहार से ताल्लुक रखने वाला एक ऐसा युवा है जो समोसा बेचने का बिल्कुल अलग अंदाज अपना रहा

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक सड़क है जिसमें कई लोग खड़े हुए हैं और वो शख्स बीच में जाता है और बहुत ही अनोखे अंदाज में समोसा बेचने लगता है। उसको देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा इंप्रेस हो जाते हैं और समोसा खरीदने लगते हैं। इसके साथ ही ये भी समझ आता है कि, फॉरेनर्स को भारतीय स्नैक्स से लेकर सभी तरह के खाने बहुत ही ज्यादा पसंद होते हैं।

वीडियो हो रहा वायरल

यह वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और Twitter पर वायरल हुआ, जहां इसे लाखों बार देखा और शेयर किया गया। कई पॉपुलर पेजों ने भी इस वीडियो को शेयर किया। इसके बाद ही कई लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक ने कहा कि, विदेश में देसी स्वाद। वहीं, दूसरे ने कहा कि, ये सिर्फ समोसा नहीं, बल्कि भारत का स्वाद है।

Created On :   4 Oct 2025 4:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story