अजब गजब: बीच पर प्री वेडिंग शूट चल रहा था, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सभी हो गए चिंतित!

बीच पर प्री वेडिंग शूट चल रहा था, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि सभी हो गए चिंतित!
  • बीच पर प्री वेडिंग शूट कर रहा था कपल
  • लड़के ने लड़की को गोदी में उठाकर लगाने लगा चक्कर
  • फिर दोनों के साथ घट गई घटना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी से पहले अक्सर लोग प्रीवेडिंग शूट करवाते हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। प्री वेडिंग शूट एक याद होती है जो सभी लोग संजोना चाहते हैं। प्री वेडिंग शूट में पूरी तरह से मस्ती होती है, जिसको मेमोरीज में कैद करके रखा जाता है। लोग दूसरों के साथ भी अपना प्री वेडिंग वीडियो और बीटीएस शेयर करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कपल प्री वेड शूट करवा रहा होता है। तो रोमांटिक पिक्स के लिए लड़का अपनी गोदी में लड़की को उठाता है लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है कि वो रोमांटिक वीडियो फनी वीडियो में कनवर्ट हो जाता है। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक सुंदर सा समुद्र है, जिसके आसपास कई बड़े-बड़े पत्थर भी मौजूद हैं। एक कपल अपना प्रीवेडिंग शूट करवा रहा होता है। दोनों हंसकर एक दूसरे के आगे-पीछे दौड़ रहे होते हैं। तभी शख्स अचानक से अपनी होने वाली पत्नी को गोदी में उठा लेता है। जैसे ही लड़का गोदी में उठाता है वैसे ही दोनों पत्थर के ऊपर गिर जाते हैं। वीडियो के कैप्शन में भी लिखा होता है कि काम करने जाता हूं कांड हो जाता है। इसको देखकर सभी लोग अपनी हंसी नहीं रो पा रहे थे। कुछ लोगों ने टेंशन भी दिखाई है कि दोनों के चोट ना लग गई हो।

यह भी पढ़े -'मौत को छू कर टक से आया वापस', हाईवे पर गाड़ी दौड़ाते हुए शख्स के सामने आया ट्रक, लेकिन बच गई जान, यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिस पर अब तक करीब मिलियन व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लाइक्स भी अच्छे-खासे आए हैं। लोगों ने कमेंट करके कहा है कि, प्यार में गिरने से पहले दोनों बीच पर ही गिर गए। तभी एक ने कहा कि, यही होता है शादी से पहले फोटोशूट करवाने का नतीजा। तो कुछ लोगों ने चिंता जताते हुए दोनों के हाल भी पूछे थे।

Created On :   20 Sept 2025 5:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story