अजब गजब: दादी मां ने मोपेड पर शानदार अंदाज दिखाकर सभी लोगों को बनाया अपना फैन, वीडियो हो रहा तेजी से वायरल, लोग भी कर रहे हैं कमेंट

- दादी ने किया बाइक पर शानदार डांस
- दादी ने लोगों को किया इंप्रेस
- वीडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुढ़ापे में भी आपको अपना अंदाज और जिंदगी जीने के मजे को बिल्कुल भी कम नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलता है कि बूढ़े लोग भी अपना जीवन बहुत अच्छे से और खुशहाली से बिता रहे हैं। कहीं कोई समय बिताने के लिए गाना गाता है तो कोई नाचता है। ऐसा ही एक वीडियो बूढ़ी दादी का वायरल हो रहा है जिसमें वो बाइक चलाते हुए झूम रही हैं। उनकी जिंदा दिली देखकर सभी लोग बहुत ही ज्यादा खुश हो गए हैं। कई लोगों ने कमेंट करके दादी की जमकर तारीफ भी की है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, एक दादी मोपेड बाइक चला रही हैं और खास अंदाज में हाथ हिलाते हुए आते और जाते लोगों से मिल रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में इंग्लिश गाना बज रहा होता है। गाने का नाम है 'डैडी लेट मी नो दैट आई एम यूअर ओनली गर्ल' जिसको सुनकर समझ आ रहा है कि ये गाना खास तौर पर दादी के लिए ही लगाया गया है। उस गाने को सुनकर वीडियो और ज्यादा शानदार लग रहा होता है।
वीडियो हो रहा वायरल
वीडियो बहुत ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देखने को मिल रहा है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स भी मिले हैं। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट भी किया है और दादी की तारीफ की है। कमेंट में लोगों ने कहा है कि, दादी हमारे नीमच जिले मध्य प्रदेश की हैं। तो वहीं, दूसरे ने दादी को गैंग्स्टर दादी बता दिया है। तो एक अन्य यूजर ने लिखा है कि, दादी जरूर अपनी जवानी में बाइक राइडर रही होंगी।
Created On :   25 Aug 2025 5:42 PM IST