अजब गजब: जन्मदिन पर नए कपड़े पहनने के लिए लड़की ने कर लिया गोल सेट! कर ली ऐसी डाइटिंग कि हॉस्पिटल के हो गए दर्शन, सोशल मीडिया पर मामला वायरल

- लड़की ने दो हफ्ते में घटा लिया अपना वजन
- सिर्फ और सिर्फ सब्जियां खाकर लेने लगी दवाइयां
- लड़की को डाइटिंग के बाद हॉस्पिटल में करवाना पड़ा भर्ती
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सभी लोग चाहते हैं कि वह अपने जन्मदिन पर सबसे खूबसूरत दिखें। नए कपड़े पहनें, कहीं घूमने जाएं, सभी लोगों से अलग नजर आएं। लेकिन जब ये चाहत काफी ज्यादा बढ़ जाती है तो ये एक नुकसान का कारण भी बन सकती है। ऐसे ही एक घटना चीन की बताई जा रही है, जिसमें चीन की 16 साल की एक लड़की अपने वजन को लेकर परेशान थी क्योंकि दो हफ्तों बाद उसका जन्मदिन था। उस लड़की को अच्छा दिखना था और सबसे अलग नजर आना था। साथ ही वो अपने लिए जो ड्रेस लाई थी उसको उस ड्रेस में फिट भी होना था। इसलिए उसने दो हफ्ते पहले से ही डाइटिंग शुरू कर दी थी और सिर्फ उबली हुई सब्जियां खाती थी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि उसको हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा था। जैसे ही ये मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो सभी लोग हैरान रह गए थे। तो चलिए जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ था।
काफी समय से सिर्फ सब्जियां और दवाइयां खाईं
जी हं, लड़की ने सिर्फ उबली सब्जियां और दवाइयां खाई थीं। हम बात कर रहे हैं चीन की रहने वाली 16 साल की मेई की, वो बहुत ही खुश थी क्योंकि उसका बर्थडे आने वाला था। मेई चाहती थी कि उस दिन वह नई ड्रेस पहने और सभी लोग उसकी तारीफ करें। लेकिन उसको लग रहा था कि वह थोड़ी मोटी है और यही सोचकर उसने दो हफ्ते पहले खाना कम करना शुरू कर दिया था और रोज थोड़ी सी उबली सब्जियां खाया करती थी। साथ ही वो ऐसी दवाएं लेती थी जिससे पेट साफ होता था। ऐसा करते-करते दो हफ्ते बीत गए। फिर अचानक एक दिन मेई बहुत कमजोरी लगने लगी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसके परिवार वाले घबरा गए और उसे जल्दी से अस्पताल ले गए।
डॉक्टर ने बताई पोटेशियम की कमी
जब डॉक्टर ने मेई का खून जांचा, तो रिपोर्ट्स में पता चला कि उसके शरीर में पोटेशयम की बहुत कमी आ गई थी। पोटेशियम एक ऐसा मिनरल है जो हमारे दिल और मांसपेशियों को ठीक से काम करने में मदद करता है। जब ये बहुत कम हो जाता है, तो दिल की धड़कन रुक सकती है या इंसान सांस लेना बंद कर सकता है। अस्पताल में मेई को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया और कई घंटों तक लगातार इलाज चला। डॉक्टरों से बात करते हुए उन्होंने यह बताया कि मेई की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उसे कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता था। अगर थोड़ी और देर हो जाती, तो उसकी जान भी जा सकती थी।
वायरल होते ही लोगों के अलग-अलग कमेंट
जैसे ही मामला सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आया वैसे ही लोग हैरान रह गए। जिसके बाद लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा, उसने खुद के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है। उसे बस रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ना है और वो फिट हो जाती। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि, इन सब लोगों की वजह से दूसरे लोग भी ऐसे कदम उठा लेते हैं और फिर परेशान होते हैं।
Created On :   30 July 2025 6:31 PM IST