अजब गजब: शख्स ने लड़की से फोटो लेने के लिए पूछा, जब मान गई लड़की तो किया ऐसा काम कि देखकर लड़की हो गई हैरान!

शख्स ने लड़की से फोटो लेने के लिए पूछा, जब मान गई लड़की तो किया ऐसा काम कि देखकर लड़की हो गई हैरान!
  • लड़के ने लड़की से फोटो लेने को कहा
  • लड़की भी फोटो लेने के लिए मान गई
  • अपनी फोटो हाथ में देकर चला गया शख्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मजाक हमेशा एक हद तक ही करना चाहिए। अगर किसी को मजाक करना आसान काम लगता है तो ऐसा नहीं है। अगर आपके मजाक से कोई हर्ट हो जाता है तो वो आपको मार भी सकता है। इसलिए ही मजाक करते समय सब कुछ सोचकर ही करना चाहिए। ये एक बहुत ही ज्यादा रिस्की काम है। सोशल मीडिया पर कई प्रैंक वीडियोज आते रहते हैं। जिसमें लोग एक दूसरे से मजाक करते हैं, कई बार तो प्रैंक करते समय मार भी पड़ सकती है। ऐसा ही एक और प्रैंक सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, शख्स ने लड़की से पूछा कि क्या वो उसकी फोटो लेगी तो उसने बोला हां। इसके बाद ही लड़का अपनी ही फोटो उसको देकर चला जाता है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखने को मिल रहा है कि, शख्स हाथ में मोबाइल और पॉलीथीन लिए होता है। लड़का समुद्र के किनारे खड़ा होता है और वहीं खड़ी हुई लड़की से पूछता है कि क्या वो उसकी फोटो ले लेगी। ये सुनकर लड़की भी रेडी हो जाती है कि हां ले लूंगी। इसके बाद जब वो अपना हाथ आगे बढ़ाती है तो शख्स पॉलीथीन से अपनी फोटो निकालता और लड़की थैंक्यू बोलते हुए थमा देता है। इसको देखकर लड़कियां बहुत ही ज्यादा कंफ्यूज हो जाती हैं। लेकिन उस लड़के से कोई भी लड़की नाराज नहीं हुई थी।

वीडियो हो रहा है वायरल

वायरल हो रहे वीडियो पर अब तक करीब 20 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है। साथ ही कई लोगों ने इसको लाइक भी किया है। कुछ ने कमेंट करके कहा है कि, गजब बेइज्जती है। तो दूसरे ने लिखा है कि, फोटो पर अब समोसा चटनी रख के खाएगी। तो वहीं, एक और शख्स ने लिखा है कि, सही तो बोला है।

Created On :   20 July 2025 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story