अजब गजब: लड़की को बर्थडे से एक दिन पहले मिला सरप्राइज गिफ्ट, लड़के को मिला कर्मा, जानें क्या हुआ ऐसा जिससे बदल गई लड़की की जिंदगी

- लड़की को कर रहा था उसका बॉयफ्रेंड कई समय से चीट
- लड़की ने मनाया ब्रेकअप का मन तो लड़के ने दिया गिफ्ट जिससे ना हो ब्रेकअप
- गिफ्ट में निकली लौटरी की टिकट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्तों को अच्छा रखने के लिए उसमें भरोसा और इज्जत बनाए रखनी पड़ती है। अगर कोई भी इंसान भरोसा तोड़ता है तो फिर रिश्ता भी टूटने लगता है। एक शख्स ने ऐसा ही किया है और उनसे अपनी गर्लफ्रैंड को चीट करने लगा था। इसके बाद लड़की को पता चल गया था और फिर उसने ठीक एक दिन पहले ही उससे ब्रेकअप कर लिया था। बॉयफ्रेंड ने उसको आखिरी गिफ्ट ये सोचकर दिया था कि वो देने से उसकी गर्लफ्रेंड नहीं जाएगी और उसके पास ही रहेगी। लेकिन जब लड़की ने गिफ्ट देखा तो उसके होश ही उड़ गए थे, क्योंकि गिफ्ट की मदद से लड़की की जिंदगी बदल गई थी। तो चलिए जानते हैं कि गिफ्ट में ऐसा क्या था जिसने लड़की की जिंदगी बदल कर रख दी है।
बॉयफ्रेंड को मिला इंस्टेंट कर्मा
बॉयफ्रेंड ने उसे आखिरी गिफ्ट ये सोचकर दिया कि शायद वो रुक जाएगी लेकिन प्रेमिका नहीं रुकी और जब उसने घर जाकर गिफ्ट देखा तो उसके होश उड़ गए क्योंकि उस गिफ्ट की बदौलत उसकी जिंदगी बदल गई थी। स्कॉटलैंड की एक लड़की के साथ जो हुआ, वह एक आम दिल टूटने की कहानी नहीं बल्कि किस्मत का एक ऐसा खेल है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। इस महिला ने अपने बेवफा प्रेमी से रिश्ता तोड़ने के बाद 10 लाख रुपए पा लिए थे। जिसको अब लोग इसे “इंस्टेंट कर्मा” कह रहे हैं। कहानी तब शुरू हुई जब युवती को पता चलता है कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी करीबी दोस्तों को छुप-छुपकर रोमांटिक मैसेज भेज रहा था। जब उसने इस बारे में सवाल किया, तो प्रेमी ने साफ इनकार कर दिया, लेकिन लड़की ने फैसला कर लिया था कि अब इस रिश्ते को खत्म करना ही सही होगा। इसके बाद महिला ने ब्रेकअप कर लिया था।
10 हजार पाउंड का मिला गिफ्ट
लड़के ने जो गिफ्ट दिया था लड़की ने जाकर देखा तो अंदर एक लॉटरी स्क्रैच कार्ड रखा हुआ था और उसने स्क्रैच करके देखा तो उसको 10 हजार पाउंड रुपए तक की जीत मिली थी। युवती ने अपने पॉडकास्ट में लिखआ कि, लड़कियों, मैंने 10 हजार पाउंड जीत लिए। ये यूनिवर्स का साइन था। इसके बाद लड़की ने उन पैसों से घर की डाउपेमेंट कर दी और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की है।
Created On :   10 July 2025 5:01 PM IST